Big Boss OTT : अक्षरा सिंह हुई गुस्से में लाल, घरवालों पर जमकर बरसी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा (Akshara Singh) सिंह इन दिनों बिग बाॅस के घर में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें वह गुस्से में लाल नजर आई और घरवालों पर जमकर बरसती हुई दिखी।

Update: 2021-08-13 04:27 GMT

Photo- Big Boss OTT Akshara Singh/Voot select

मुम्बई। भोजपुरी फिल्म स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों बिग बाॅस के घर में हैं। जहां एक्ट्रेस की घर के सदस्यों से तकरार शुरू हैं। हाल ही में वूट सलेक्टेड द्वारा एक वीडियो बिग बाॅस के घर के अंदर का शेयर किया गया है। जिसमें अक्षरा सिंह की घर वालों से जमकर बहस होती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह घर के सदस्यों पर जमकर बरसती हुई नजर आई। अक्षरा आपे बाहर होते नजर आई।

वीडियो में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) कहती नजर आई कि मैं अभी हाइपर हूं। मेरा अभी बीपी बढ़ा हुआ हैं। आप सभी लोग मुझसे दूर हो जाइए। आगे घर के सदस्यों पर बिफरती हुई अक्षरा कहती है कि मैं पहले दिन से देख रही हूं। मुझे कोई कुछ बोल रहा तो कोई कुछ बोल रहा है। मैं यूपी बिहार से हू तो तमाशा है क्या। मुझे भी आती है अंग्रेजी बोलनी। आगे एक्ट्रेस कहती है कि मैं इंसल्ट फील करती हूं। लेकिन मुझे यहां तमीज से रहना है। मेरे पैरेट्स ने मुझे सिखाया है कि तमीज से रहने का, सबसे प्यार से बात करने का। बता दें कि हाइपर अक्षरा सिंह को नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल एवं राकेश बपाट सम्हालते हुए नजर आए।

Full View

बताते चले कि बिग बाॅस 15 के घर में इंट्री लेने के बाद से ही अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के पंगे शुरू हो गए थे। सबसे पहले उनकी भिड़ंत मूस जट्टाना से हुई। फिर वह शमिता शेट्टी से भिड़ती हुई नजर आई। इन सबके बाद अक्षरा एक बार फिर गुस्से में लाल दिखी और जमकर घर वालों की क्लास लगाई। अक्षरा का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस बार बिग बाॅस 15 पहले डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जा रहा हैं। जिसे 24 घंटे देखा जा सकता हैं। बिग बाॅस ओटीटी अगले 6 हफ्ते तक चलने वाला हैं। इसके बाद टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफार्म इसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। जबकि टीवी पर सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे। 

Tags:    

Similar News