मां को याद कर भावुक हुए Arjun Kapoor, पोस्ट शेयर कर लिखा- आपको करता हूं बहुत मिस..

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने अपनी मां मोना शौरी को याद किया हैं। पोस्ट में उन्होंने मां के लिए काफी इमोशनल बातें लिखी हैं। जिसे हर कोई खूब पसंद कर रहा हैं। दरअसल अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी की गत गुरूवार पुण्य तिथि थी। 9 साल पहले इसी दिन मोना शौरी अपने बेटे अर्जुन को छोड़कर इस दुनिया से चली गई थी।

Update: 2021-03-26 00:38 GMT

मां को याद करते हुए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया में काफी इमोशनल पोस्ट लिखी। मां की एक तस्वीर साझा करते हुए अर्जुन ने लिखा कि 9 साल हो गए। ये सही नहीं है। मैं आपको बहुत मिस करता हूं। मां प्लीज वापस आ जाओ। मैं आपकी उन बातों को खूब मिस करता हूं। मैं आपकी हंसी मिस करता हूं, मैं आपको घर आकर देखना मिस करता हूूं, आपकी आवाज आज भी मेरे कानों में गूंजती हैं।

आपका फिक्र करना, आपका काॅल आना, जब आप मुझे नाम से पुकारती थी। वो सब बातें मुझे रह-रहकर याद आती हैं। आगे अर्जुन ने ढेर सारी बातें अपनी मां के लिए लिखी हैं। इसी तरह वह आगे लिखते है कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप जहां भी होगी अच्छी होगी। मैं दिन तो अच्छे से मैनेज कर लेता हूं। लेकिन आपकी याद बहुत सताती हैं। वापस आ जाओ ना। 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बता दें कि मोना शौरी की पुण्यतिथि पर कपूर फैमिली ने भी उन्हें खूब मिस किया। बाॅलीवुड की कई सेलीब्रिटियों ने मोना शौरी की तस्वीर पर कमेंट करके उन्हें याद किया। इसी तरह अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के फैंस ने मोना शौरी की तस्वीर पर खूब कमेंट किए और लिखा कि अर्जुन आपकी मां हमेशा आपके साथ हैं। उनका आर्शिवाद हमेशा साथ हैं। 

बता दें कि बीते दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म संदीप और पिंकी फरार रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर एक्टर अर्जुन कपूर काफी सुर्खियों में रहे थे। फिल्म से जुड़े कई किस्से भी खूब सुर्खियों में रहे। जिसे खुद एक्टर ने मीडिया से चर्चा के दौरान शेयर किया था। इस फिल्म में अर्जुन के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आई। इससे पहले भी परिणीति एवं अर्जुन इश्कजादे फिल्म में एकसाथ नजर आ चुके हैं। 

Similar News