बाॅयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर

बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर जल्द ही बाॅयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी करने जा रही है।

Update: 2021-08-14 03:40 GMT

मुम्बई। बाॅलीवुड फैंस के लिए अच्छी खबर हैं। क्योंकि एक्ट्रेस सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर जल्द ही बाॅयफ्रेंड संग शादी करने जा रही हैं। वह लम्बे समय से करण बूलानी को डेट कर रही थी। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन है करण बूलानी, कब होगी करण एवं रिया की शादी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिया कपूर कल अपने जूहू स्थित बंगले में बाॅयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी करेगी। इस शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। रिया एवं करण लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में इनके फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था।

कौन है करण

Full View

रिपोर्ट्स की माने तो करण बूलानी एक निर्देशक हैं। उन्होंने आयशा एवं वेकअप सिड जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इसके अलावा वह शोज में डायरेक्टर एवं डबिंग का काम कर चुकी हैं। खबरों की माने तो आयशा फिल्म के दौरान ही करण एवं रिया एक-दूसरे के करीब आए थे। इसी दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था।

बताते चले कि करण एवं रिया सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। जहां कई बार यह अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आई। दोनों की एकसाथ कई बार तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। रिया कपूर एक प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा वह सोनम कपूर के साथ रेसन नाम का फैंशन ब्राॅड संचालित करती हैं। सोनम एवं रिया की अच्छी जमती हैं। 

Tags:    

Similar News