अनिल कपूर की भतीजी Shanaya Kapoor का जबरदस्त Belly Dance, इनके सामने Nora Fatehi भी पड़ती हैं फीकी
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की भतीजी और अभिनेता संजय कपूर की बेटी (Sanjay Kapoor Daughter) शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के बेल्ली डांस (Belly Dance) का हर कोई फैन हो रहा है. हाल ही में शनाया ने एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है, जिसमें वे Belly Dance करते नजर आ रही हैं. उनके वीडियो को देखकर तो हर कोई यही कह रहा है कि इनके डांस के सामने तो Belly Dance Queen Nora Fatehi भी फीकी पड़ जाती हैं.

'एक गाना, दो अलग-अलग स्टाइल में'
21 वर्षीय शनाया कपूर फिल्म अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं. उन्हें डांसिंग का बेहद शौक है. स्टार किड होने का उन्हें फायदा भी मिलता है. सोशल मीडिया में उनके फालोवर बढ़ते ही जा रहें हैं. शनाया ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक ही गाने में दो अलग अलग स्टाइल में डांस करते नजर आ रही हैं. पहले वे सोलो डांस करती हैं, इसके बाद वे उसी म्यूजिक पर कोरियोग्राफर के साथ डांस करती हैं. शनाया की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. शनाया ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'एक गाना, दो अलग-अलग स्टाइल में.'
फैंस ने कहा बेबी शकीरा
अब सोशल मीडिया यूजर्स उनके डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें बेबी शकीरा भी कहने लगे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना नोरा फतेही से भी कर डाली है.
जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं शनाया
कुछ समय पहले संजय कपूर ने शनाया के बॉलीवुड डेब्यू पर भी खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि अगर कोरोना वायरस (Corona Virus) न फैला होता तो शनाया अब तक इंडस्ट्री में कदम रख चुकी होतीं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है जल्द ही शनाया को बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है.