अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड का हुआ ट्रांसफर, 1.5 करोड़ सैलरी की खबर आने के बाद हुई कार्रवाई, जांच शुरू

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेन्द्र शिंदे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया कि वह अमिताभ से सैलरी के रूप में सालाना 1.5 करोड़ रूपए लेते हैं। जिसके बाद शिंदे का ट्रांसफर कर दिया गया।

Update: 2021-08-27 15:15 GMT

मुम्बई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपने बॉडीगार्ड को लेकर दिनभर सुर्खियों में रहे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में आज सुबह से ही यह खबरें सामने आई कि वह अपने बॉडीगार्ड को सालाना 1.5 करोड़ रूपए सैलरी देते हैं। जिसके बाद बॉडीगार्ड जितेन्द्र शिंदे की मुश्किलें बढ़ गई। खबर है कि उन्हें अमिताभ बच्चन की बॉडीगार्ड ड्यूटी से हटा दिया गया। जितेन्द्र शिंदे का ट्रांसफर कर दिया है और इनकम के मामले में भी जांच शुरू कर दी गई है।

कांस्टेबल जितेन्द्र शिंदे को अब मुम्बई पुलिस से जोड़ दिया गया हैं। अब तक वह अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड के रूप में काम करते आए हैं। लेकिन अब उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि जितेन्द्र शिंदे अमिताभ बच्चन से सैलरी के रूप में 1.5 करोड़ रूपए सालाना लेते हैं। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और जांच कर रही है कि इतनी कमाई शिंदे की कहां से हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शिंदे ने पुलिस में अपना बयान दिया है कि उनकी पत्नी सिक्योरिटी एजेंसी चलाती हैं। जो सेलीब्रिटियों को सिक्योरिटी देती हैं। साथ ही उन्होंने 1.5 करोड़ अमिताभ बच्चन से सैलरी लिए जाने के सवाल को पूरी तरह से गलत बताया है।

ऐसे में राज्य सरकार अब यह जांच कर रही है कि शिंदे ने दूसरी कमाई की जानकारी प्रशासन को क्या दी हैं। या फिर वह खुद दूसरी जगह तो पैसा नहीं कमाते हैं। महाराष्ट्र सेवा नियमों की माने तो एक सरकारी कर्मचारी दो प्रतिष्ठानों से वेतन नहीं ले सकता है।

बता दें जितेन्द्र शिंदे लम्बे समय से अमिताभ बच्चन की सुरक्षा-व्यवस्था का जिम्मा सम्हाल रहे थे। वह अमिताभ बच्चन के साथ साए की तरह रहते थे। लेकिन खबरों के बाद अब उनका दक्षिण मुम्बई के एक पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है। तो वहीं मुम्बई पुलिस की माने तो किसी भी पुलिस कर्मी को पांच साल से ज्यादा समय तक एक ही स्थान में तैनात नहीं किया जा सकता है। बताते चले कि अमिताभ बच्चन को एक्स सिक्योरिटी मिली हुई थी। जिसमें दो कांस्टेबल तैनात थे। जिसमें एक जितेन्द्र शिंदे थे।

Tags:    

Similar News