अमिताभ बच्चन ने शेयर की मां दुर्गा की फोटो तो फैंस बोले पहले जया को समझाओ, वो...

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मां दुर्गा की एक तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘मां जल्द आ रही हैं।

Update: 2021-02-16 06:33 GMT

अमिताभ बच्चन ने शेयर की मां दुर्गा की फोटो तो फैंस बोले पहले जया को समझाओ, वो...

बाॅलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मां दुर्गा की एक तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘मां जल्द आ रही हैं। अमिताभ ने यह बात मराठी भाषा में लिखी है। अमिताभ की इस तस्वीर को उनके कई फैंस ने स्वागत किया और मां को प्रणाम किया। अमिताभ की इस पोस्ट की कई लोग तारीफ करते नजर आए। 

तो कईयों ने इस पोस्ट को शेयर भी किया। अमिताभ द्वारा शेयर की गई मां दुर्गा की तस्वीर पर अब तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। अमिताभ के कुछ फैंस उनसे खासा नाराज भी नजर आए। कईयों ने तस्वीर के कमेंट बाॅक्स जाकर अपनी भड़ास निकाली। उन्नति कुमावत नाम युवती ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘पहले जया को समझाओ पता नहीं कब से बच्चन फैमिली चुप था और अब कुछ बोला तो गंध ही बका है। 

दिशा की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे एक्टर सुशांत, होश आया तो बोले, वे मुझे मार डालेंगे, रविवार को खुलने वाला है बड़ा राज, सारा को लेकर भी बड़ा खुलासा

इसी तरह रोलेक्स अबे द्वारा कमेंट किया गया कि ‘वो मां दुर्गा भी उन्हीं का साथ देती है जो सच्चे हैं। तुझ जैसे इंसान का तो वह संघार करती हैं। आगे उन्होंने कई बातें लिखी हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों वह अमिताभ बच्चन के पीछे पड़े हुए हैं। वह चाहते है कि बाॅलीवुड के शहशांह भी सुशांत सिंह राजपूत एवं कंगना मामले में कुछ बोले। लेकिन अमिताभ बच्चन सहित तमाम बालीवुड हस्तियों इस मामले में कुछ नहीं बोल रही हैं। जो बोल भी रहे है तो उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

सोनू सूद से युवक ने मांगा विधानसभा का टिकट को एक्टर दिया यह जवाब, वायरल हुआ मैसेज

 बात करें अमिताभ बच्चन के वर्क की तो वह जल्द ही केबीसी शो के जरिए नजर आने वाले हैं। इस शो की शूटिंग फिलहाल उन्होंने शुरू कर दी है। जिसकी तस्वीरे वह कई बार सोशल मीडिया में शेयर कर चुके हैं। बीते दिनों अमिताभ बच्चन कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। फिलहाल वह अब पूरी तरह से स्वस्थ्य और अपने काम पर बिजी हैं। अमिताभ बच्चन अपनी पोस्ट से आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं।

कंगना ने बालीवुड पर किए तिखे प्रहार, कहा- हीरो के साथ सोने के बाद 2 मिनट का मिलता है रोल

Similar News