एक बेटी पिता के प्यार में दीवानी थी अमीषा पटेल, मां के चप्पलों से पिटाई के बाद भी नहीं मानी थी एक्ट्रेस, लगाया था पिता पर गंभीर आरोप

अमीषा पटेल आज भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन एक समय उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें गदर

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

एक बेटी पिता के प्यार में दीवानी थी अमीषा पटेल, मां के चप्पलों से पिटाई के बाद भी नहीं मानी थी एक्ट्रेस, लगाया था पिता पर गंभीर आरोप

अमीषा पटेल आज भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन एक समय उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें गदर प्रमुख रूप से शामिल हैं। अमीषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो न प्यार से की थी। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अमीषा ने बाॅलीवुड में कई धमाकेदार फिल्में दी। जिसमें हमराज, मंगल पाण्डेय, क्या यही प्यार के साथ लगभग सैकड़ों फिल्में उनके करियर में शामिल हैं।

कई शानदार फिल्म देने के बाद अब वह फिल्मों में नजर नहीं आती हैं। अमीषा अब क्या कर रही हैं। इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं। लेकिन बीते साल वह बिग बाॅस के शो में जरूर नजर आई थी। अमीषा पटेल एक समय फिल्म के साथ ही अपने अफेयर को लेकर भी जमकर सुर्खियों में रही। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ उनका काफी दिनों तक अफेयर चला। विक्रम के साथ उनकी नजदीकियां फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे के दौरान बढ़ी।

ऋतिक रोशन ने किया था ऐश्वर्या राय को लिपकिस, तब से अभिषेक बच्चन ने…

खबरों की माने तो अमीषा पटेल के पैरेंट्स को यह रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं था। क्योंकि विक्रम भट्ट के करीब जब अमीषा पटेल आई तो वह उस समय एक तलाकशुदा थे और एक बेटी के पिता था। एक उम्रदराज व्यक्ति के साथ जब अमीषा की नजदीकियां बढ़ी तो इससे उनके पैरेंट्स काफी नाराज हुए थे। खबरों की माने तो इसी बात को लेकर एक बार अमीषा की मां ने उन्हें चप्पलों से पीटा था। लेकिन कहते है कि दिल पर किसी का जोर नहीं चलता है। ऐसा ही हाल अमीषा का भी रहा।

हाल ही में हुई थी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी, अब ऐसे हो गई उनकी हालत…

वह पैरेंट्स के लाख मना करने के बाद नहीं मानी। वह माता-पिता का घर छोड़कर विक्रम भट्ट के साथ लीव इन में रहने लगी। इस दौरान उन्होंने अपने पिता पर 12 करोड़ हड़पने का भी आरोप लगाया। लेकिन यहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली। खबरों की माने तो 3 साल तक लीव इन में रहने के बाद उनका विक्रम से भी ब्रेकअप हो गया। इसका सीधा असर यह हुआ कि उनका फिल्मी करियर भी तबाह हुआ और प्यार भी नहीं मिला।

ब्रेकअप होने के बाद विक्रम ने अमीषा पर कई तरह के बयान दिए थे। मीडिया रिपोट्स की माने तो विक्रम ने कहा था कि अमीषा अपना फिल्मी करियर बचाने के लिए टोटका करती थी। जब उन्हें फिल्म नहीं मिल रही थी तो वह काफी परेशान रहती थी।

बेटे तैमूर संग खेतों पानी लगाते नजर आए सैफ अली खान, तस्वीरें हुई वायरल

अक्षय कुमार की वजह से इस एक्ट्रेस ने महज 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी

Similar News