ऐश्वर्या राय की काॅपी है यह पाकिस्तानी ब्लाॅगर, खूबसूरती ऐसी की पहचानना हो जाएगा मुश्किल

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। अपनी चहेती एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए सभी बेताब रहते हैं। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती का डंका देश नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब बजाया हैं।

Update: 2021-02-27 09:46 GMT

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। अपनी चहेती एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए सभी बेताब रहते हैं। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती का डंका देश नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब बजाया हैं। शायद यही वजह रही है कि आए दिन वह अपनी सुन्दरता को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।

दरअसल इस बार सुर्खियों की वजह वह अपनी जैसी दिखने वाली एक ब्लाॅगर को लेकर हैं। जब इस ब्लाॅगर की तस्वीर सामने आई तो उन्हें लोग ऐश्वर्या राय समझ बैठे। लेकिन हम आपको बताएंगे कि यह लड़की कौन है जो हूबहू ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं। इनका नाम क्या है और यह क्या करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह लड़की मूलतः पाकिस्तान की हैं। जो पेशे से एक ब्यूटी ब्लाॅगर हैं। वह सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। इनकी शक्ल-सूरत हूबहू ऐश्वर्या राय से मिलती है। यह खुद भी ऐश्वर्या राॅय की काॅपी कहकर खुद को प्रमोट करती रहती हैं। अमाना ने खुद की एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वह खुद को ऐश्वर्या की कार्बन काॅपी बता रही हैं। उनके होंठ एवं आंखे ऐश्वर्या राय से मिलते-जुलते हैं। जब इनकी तस्वीर सामने आई तो ऐश के फैंस उन्हें ऐश्वर्या समझ बैठे। लेकिन जब उनके बारे में विस्तार से जाना तो वह हैरान रह गए।

दरअसल अमाना हूबहू ऐवश्र्या राय जैसी खूबसूरत दिखती हैं। ऐश्वर्या के फैंस अमाना को यह तक कहते नजर आए कि आपने ऐश जैसी दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है क्या! बता दें कि सोशल मीडिया में अमाना खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लोग उन्हें ऐश्वर्या राय की काॅर्बन काॅपी बता रहे हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ऐश्वर्या की काॅपी को लेकर अमाना अकेले सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले भी ऐश्वर्या कई बार अपनी जैसी दिखने वाली अन्य लड़कियों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। 

Kangna की फिल्म तनु वेड्स मनु ने रिलीज के पूरे किए 10 साल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखी यह बात

कभी ऐश्वर्या के पीछे डांस करते थे शाहिद कपूर!

Akshay की Atrangi Re तो अमिताभ की Jhund फिल्म की आई रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज

Similar News