इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर व निक जोनस, खुद को फिट रखने यह काम

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के दुनियाभर में फैंस हैं। वह अब तक बाॅलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोनम कपूर एक्ट्रेस के साथ फैशन सेंस के लिए जानी जाती है।

Update: 2021-07-06 22:33 GMT

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के दुनियाभर में फैंस हैं। वह अब तक बाॅलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोनम कपूर एक्ट्रेस के साथ फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। सोनम को आप हमेशा फिट एवं एर्नेटिक देखते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी चहेती एक्ट्रेस एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। यह बीमारी उन्हें महज 17 साल की उम्र में ही हो गई थी। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिरी आपकी चहेती एक्ट्रेस किस रोग से पीड़ित हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  डायबटीज टाइप 1 बीमारी से पीड़ित हैं। सोनम जब महज 17 साल की थी तब उन्हें यह बीमारी हो गई थी। आपको बता दें कि डायबटीज एक लाइलाज बीमारी है। यह खराब जीवन शैली के चलते लोगों को अपनी जद में ले लेती हैं। डब्लूएचओ की एक रिपोर्ट की माने तो दुनियाभर में हर वर्ष इस बीमारी से 1.6 मिलियन लोगों की जान जाती है। तो वहीं देशभर में डायबटीज रोगियों की संख्या करीब 77 मिलियन है। ऐसे में सोनम खुद को फिट रखने क्या कुछ करती हैं चलिए जानते हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) खुद को फिट रखने, ब्लड शुगर को कन्ट्रोल करने के लिए योग, स्क्वैश एवं वर्क आउट का सहारा लेती हैं। इन सबके अलावा वह इंसुलिन एवं दवाईयों का भी उपयोग करती हैं। 

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  की तरह ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी डायबटीज टाइप 1 बीमारी से पीड़ित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जब निक महज 13 साल के थे तब उन्हें यह बीमारी हो गई थी। बीते साल एक पोस्ट की मदद से निक ने बताया था कि डेली लाइफ पर उनका पूरा कन्ट्रोल है। शुगर लेवल को कन्ट्रोल करने के लिए वह इंसुलिन शाॅट एवं दवाईयां लेते हैं। इन सबके अलावा वह लोक कार्ब, हाई प्रोटीन, प्रोसेड स्नैक्स के बदले नट्स, बेरीज, फू्रट्स आदि का सेन करते हैं। बता दें कि बियाॅन्ड टाइप 1 नामक एक संस्था की भी निक ने शुरूआत की थी। जो डायबटीज के प्रति लोगों को जागरूक करती है।

Similar News