साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ शादी करना चाहती हैं एक्ट्रेस Kriti Sanon, एक सवाल के जवाब में जताई इच्छा!

Kriti Sanon ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह प्रभास के साथ शादी, टाइगर श्राफ के साथ डेट एवं कार्तिक आर्यन के साथ फ्लर्ट करना चाहेंगी।

Update: 2021-08-21 05:40 GMT

Kriti Sanon photo-instagram

मुम्बई। कृति सेनन उन एक्ट्रेसों में से हैं जो काफी कम समय में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। कृति का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ हैं। यह गाना है परम सुन्दरी। जिसमें ढेर सारे सोशल मीडिया यूजर डांस परफार्म करते हुए नजर आए। कृति ने भी इस गाने में कमाल का डांस किया हैं। कृति सेनन का हाल ही में दिया गया एक इंटरव्यू सुर्खियों में हैं। जिसमें वह प्रभास के साथ शादी, कार्तिक के साथ फ्लर्ट एवं टाइगर श्राफ के साथ डेट करने की बात कहती हुई नजर आई हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर है पूरा मामला।

Full View

दरअसल कृति सेनन ने हाल ही में इंडिया टुडे ई-माइंड रॉक्स 2021 में शामिल हुई। शो के रैपिड फायर राउण्ड के दौरान कृति से एक सवाल किया गया। यह सवाल बेहद मजेदार था। जिसका जवाब देते हुए कृति पहले सख्ते में आ गई। लेकिन बाद में उन्होंने बड़ी बेवाकी के साथ इसका जवाब दिया। शो में कृति से पूछा गया कि प्रभास, टाइगर श्राफ एवं कार्तिक आर्यन में से वह किसके साथ शादी, किसके साथ डेट एवं किसे फ्लर्ट करना चाहेगी।

सवाल का जवाब देते हुए कृति ने कहा कि वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ शादी करना चाहेगी। जबकि टाइगर के साथ डेट पर जाना चाहेगी और कार्तिक आर्यन के साथ फ्लर्ट करना चाहेगी। कृति का यह जवाब सुनकर सभी ने जमकर ठहाके लगाए। कृति का यह जवाब इन दिनों सुर्खियों में हैं।

Full View

वैसे आपको बता दें कि कृति सेनन इन तीनों सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। टाइगर के साथ कृति ने फिल्म हीरोपंती के जरिए डेब्यु किया था। कार्तिक के साथ वह लुकाछिपी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। जबकि प्रभास के साथ वह फिल्म आदिपुरूष में नजर आएंगी।

कृति के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कुछ दिन पहले भेड़िया फिल्म की शूटिंग पूरी की हैं। उनकी आने वाली फिल्में बच्चन पाण्डेय, गणपत, आदिपुरूष एवं हम दो हमारे दो शामिल हैं।

Tags:    

Similar News