एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी कोरोना पाॅजिटिव, पोस्ट शेयर कर दी खुद जानकारी

कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ हैं। एक बार फिर से यह वायरस अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। इस वायरस के चपेट में अब तक बाॅलीवुड के कई सितारे आ चुके हैं। तो वहीं गली ब्वाॅय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं।

Update: 2021-03-14 09:44 GMT

कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ हैं। एक बार फिर से यह वायरस अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। इस वायरस के चपेट में अब तक बाॅलीवुड के कई सितारे आ चुके हैं। तो वहीं गली ब्वाॅय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं।

जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के माध्यम से दी हैं। फिलहाल सिद्धार्थ खुद को होम क्वारंटाइन कर लिए हैं। डाॅक्टरों की सलाह ले रहे हैं और पूरी तरह से ऐहतियात बरत रहे हैं। जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया में अपनी एक पोस्ट साझा करके दी हैं। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर

सिद्धांत चतुर्वेदी आगे आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आएंगे। जिसमें भूत पुलिस सर्वप्रथम हैं। इस फिल्म में सिद्धांत के साथ ईशान खट्टर एवं कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा सिद्धांत दीपिका पादुकोण के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सिद्धांत, दीपिका, अनन्या पाण्डेय जैसे कई सितारे दिखेंगे। फिल्म सकुन बत्रा की होगी। 

ये सितारे हो चुके है पाॅजिटिव

बता दें कि पिछले साल की तरह इस साल भी मार्च का महीना आते ही कोरोना अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अब तक बालीवुड के रणवीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज वाजपेयी जैसे एक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। तो वहीं अब सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस वायरस की जद में आ चुके हैं। लिहाजा वह डाॅक्टरों से उचित सलाह ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि वह जल्द से वायरस को मात देकर आप सबके बीच होंगे। 

Similar News