Abhishek Bachchan को सोशल मीडिया यूजर ने किया ट्रोल- लिखा आपके पास एक सुन्दर पत्नी है जिससे मैं जलता हूं...!
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बिग बुल को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया में शेयर किया। जिसमें जिसमें ढेर सारे यूजर ने अपना रिएक्शन दिया।
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बिग बुल को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया में शेयर किया। जिसमें जिसमें ढेर सारे यूजर ने अपना रिएक्शन दिया। किसी ने जूनियर बच्चन की तारीफ की तो एकात यूजर ने उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं रहे।
यह पहला मौका नहीं है जब अभिषेक को सोशल मीडिया में ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी जूनियर बच्चन कई बार ट्रोलर का सामना सोशल मीडिया में कर चुके हैं। लेकिन अभिषेक उन सितारों में से हैं। जो इन ट्रोलरों की बोलती बंद करना बड़े अच्छे से जानते हैं। अभिषेक अपने इसी अंदाज में एक बार फिर से ट्रोलर की न सिर्फ बोलती बंद की। बल्कि ऐसा करारा जवाब दिया कि ट्रोलर को अपना ट्वीट तक डिलीजट करना पड़ा।
एक्टर ने दिया करारा जवाब
दरअसल अभिषेक (Abhishek Bachchan) ने आज बिग बुल फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें कई यूजरों ने पाॅजिटिक कमेंट किए। तो एक स्पर्श नाम के यूजर ने ऐश्वर्या का सहारा लेते हुए एक ट्वीट कर डाला। जो जूनियर बच्चन को नागवार गुजरा। स्पर्श नाम के यूजर ने जूनियर बच्चन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप किसी काम के लिए अच्छे नहीं हो। आपके पास एक ब्यूटीफुल पत्नी हैं। इस बात से मुझे आप से जलन होती हैं। यूजर ने लिखा कि आप इसके लिए भी डिजर्व नहीं करते हो।
जिस पर अभिषेक (Abhishek Bachchan) करारा जवाब दिया। जूनियर बच्चन ने लिखा कि ओके। राय के लिए धन्यवाद। बस एक बात क्लीयर नहीं हो रही है कि तुम किसे लेकर बात कर रहे हो। क्योंकि तुमने कई सारे लोगों को टैग कर रखा है। मैं जानता हूं कि इलियाना एवं निकिता शादीशुदा नहीं हैं। अब केवल अजय, मैं और कीकू बचे हुए हैं। वहीं डिजनी के मैटेरियल स्टेटस पता करके बताता हूं।
अभिषेक की हुई तारीफ
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के इस शानदार जवाब के बाद सोशल मीडिया यूजर ने अपने कमेंट को डिलीट कर दिया। तो वहीं अभिषेक ने जिस तरीके से जवाब दिया उसकी सभी ने जमकर सराहना की। साथ ही ट्रोलर की क्लास भी लगाई। कई लोगों ने लिखा कि सोशल मीडिया में इस तरह के कमेंट करना बिल्कुल गलत हैं। किसी की बुराई करना, किसी को नीचा दिखाना गलत हैं। किसी को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। तो वहीं स्पर्श को ढेर सारे लोगों ने ट्रोल करने में पीछे नहीं रहे।