गलत नाम लेने पर भड़की आमिर की बेटी इरा, कहा- अब लिया तो लगेगा 5 हजार जुर्माना

बाॅलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अक्सर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इरा ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया हैं। जिसमें वह लोगों से बेहद खफा नजर आई।

Update: 2021-04-05 10:43 GMT

बाॅलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अक्सर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इरा ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया हैं। जिसमें वह लोगों से बेहद खफा नजर आई। इरा का कहना है कि लोग मेरा गलत नाम लेते हैं। वीडियों इरा ने अपने सही नाम भी बताया। साथ ही कहा कि अगर आगे से उनका कोई गलत नाम लेगा तो उसे 5 हजार का जुर्मान लगेगा।

वीडियो में इरा कहती है कि मुझे इरा नाम से लोग पुकार कर चिढ़ाते हैं। लेकिन मेरा सही नाम आइरा है। जैसे आई और रा। इरा कहती है कि प्रेस और मीडिया दोनों जगह मेरा गलत नाम इस्तेमाल किया जाता है। मैं सबसे रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरा सही नाम लिया जाए। वह कहती है कि आइरा इब्रू शब्द हैं। जिसका मतलब है पूरी तरह से विकसित और जागरूक। बाइबिल की माने तो यह राजा डेविड के पुजारी या मुख्यमंत्री का नाम था। 

डिप्रेशन में काफी करती का सेवन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

आइरा खान ने बीते दिनों एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह ड्रग्स का सेवन नहंीं करती। वह शराब का भी ज्यादा सेवन नहीं करती हैं। हां जब डिप्रेशन में होती हूं तो काॅफी ज्यादा पीने लगती हूं। बता दें कि आइरा इन दिनों पिता के फिटनेश ट्रेनर नुपूर शिखरे को डेट कर रही है। वह कई मौकों पर शिखरे के साथ नजर आ चुकी हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर वह नुपूर शिखरे को लेकर जमकर सुर्खियो रही हैं। 

Similar News