ऋतिक रोशन को रंग दे बसंती फिल्म में करण सिंघानिया का रोल ऑफर करने घर गए थे आमिर, कहा-अच्छी फिल्म हैं कर लें

रंग दे बसंती एक ब्लाॅक बास्टर फिल्म थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म देशभक्ति से ओतप्रोत थी। जिसे 26 जनवरी के मौके पर रिलीज किया गया था।

Update: 2021-08-14 15:56 GMT

मुम्बई। रंग दे बसंती फिल्म 26 जनवरी 2006 में रिलीज की गई थी। फिल्म में ढेर सारे स्टार नजर आए थे। सभी किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म भी बाॅक्स आॅफिस पर धूम मचा दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में करण सिंघानिया का जो निभाने के लिए साउथ के एक्टर सिद्धार्थ से पहले बाॅलीवुड के कई स्टारों को ऑफर किया गया था। जिसमें ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन एवं फरहान अख्तर जैसे स्टार शामिल हैं। जब सबने जवाब दे दिया तो बाद में यह रोल साउथ के एक्टर सिद्धार्थ ने निभाया था।

ऋतिक को मनाने आमिर गए थे घर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में करण सिंघानिया वाले किरदार को निभाने के लिए आमिर खान की पहली पसंद ऋतिक रोशन थे। वह इस किरदार के लिए ऋतिक को मनाने उनके घर तक गए थे। खबरों की माने तो आमिर ने ऋतिक से कहा कि अच्छी फिल्म हैं कर लें। लेकिन ऋतिक नहीं माने। अंततः महीने भर बाद इस किरदार को निभाने के लिए साउथ के एक्टर सिद्धार्थ को एप्रोच किया गया। वह इस रोल को करने के लिए तैयार हो गए थे।

इन्हें भी किया गया ऑफर

फिल्म के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अपनी बुक में लिखा है कि रंग दे बसंती फिल्म में करण सिंघानिया वाले किरदार को निभाने के लिए बाॅलीवुड के बड़े एक्टर को एप्रोच किया गया। जिसमें फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन एवं ऋतिक रोशन शामिल हैं। आगे वह बताते हैं कि फरहान उस समय एक्टिंग की दुनिया नहीं आए थे। लिहाजा उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्होंने अभी तक एक्टिंग नहीं की हैं। जबकि अभिषेक ने इस रोल को करने से साफ मना कर दिया। 

Tags:    

Similar News