87 वर्षीय Sagar Sarhadi का निधन, चांदनी, सिलसिला जैसी कई फिल्मों के किया था लेखन

लेखक एवं निर्देशक सागर सरहदी (Sagar Sarhadi) का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं। वह लम्बी बीमारी से पीड़ित था। खबरों की माने तो काफी दिनों से उन्होंने खाना-पीना छोड़ रखा था। सागर सरहदी चाॅदनी, सिलसिला, कभी-कभी जैसी सुपरहिट फिल्मों में लेखन के लिए जाने जाते हैं।

Update: 2021-03-22 10:52 GMT

लेखक एवं निर्देशक सागर सरहदी (Sagar Sarhadi) का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं। वह लम्बी बीमारी से पीड़ित था। खबरों की माने तो काफी दिनों से उन्होंने खाना-पीना छोड़ रखा था। सागर सरहदी चाॅदनी, सिलसिला, कभी-कभी जैसी सुपरहिट फिल्मों में लेखन के लिए जाने जाते हैं। उनके निधन की खबर सामने आते ही बाॅलीवुड गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी उनके निधन पर दुख जता रहे है और उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना कर रहे हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सागर (Sagar Sarhadi) मुम्बई के सायन इलाके में आखिरी सांस ली। सागर का निधन बीती रात हुआ हैं। आज 11 से 12 बजे के बीच उन्हें अंतिम संस्कार किया जाएगा। सागर सरहदी को प्रसिद्धि यश चोपड़ा के बैनर तले तैयार की गई फिल्म कभी-कभी से मिला। उन्होंने बाॅलीवुड में खुद को स्थापित अपने दम पर किया हैं। वह एक शानदार लेखक एवं निर्देशक थे। कभी-कभी फिल्म में अमिताभ एवं रेखा एकसाथ नजर आए थे। सागर ने अपने करियर में ढेर सारी फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी है। जिसमें कर्मयोगी, कहो न प्यार है, चांदनी, सिलसिला, नूरी, रंग, बाजार, कारोबार जैसे कई फिल्में शामिल हैं।  

Similar News