6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया इस लड़की का डांस, VIDEO देख आप भी करेंगे तारीफ
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली: पंजाबी फिल्म 'लॉन्ग लाची' का पहला गाना और इस फिल्म का टाइटल ट्रैक जैसे ही रिलीज हुआ, तब से लेकर अब तक ये सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. आलम यह है कि इस गाने पर और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहे हैं. फिल्म 'लॉन्ग लाची' में एक्टर एमी विर्क, पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा और अंबरदीप सिंह मुख्य किरदार में हैं. 9 मार्च को सिनोमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में नीरू बाजवा खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं. इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्यादा युवाओं में बढ़ गया था कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था.
6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है. इस वीडियो में एक डांसर कनिष्का द्वारा किए गए डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसी साल 17 मई को यूट्यूब पर Kanishka Talent Hub द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 61,498,059 देखा जा चुका है. दरअसल कनिष्का एक डांसर हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. ऐसे में नए गाने पर कनिष्का के इस डांस को यूट्यूब पर खासी तारीफ मिल रही है.
बता दें, फिल्म 'लॉन्ग लाची' के इस टाइटल ट्रैक को गायिका मन्नत नूर ने गाया है. इसका संगीत गुरमीत सिंह ने दिया है. वैसे, आज सोशल मीडिया पर आए दिन देश के युवाओं का टैलेंट देखने को मिल रहा है. उन्होंने अपना हुनर दिखाने के लिए इंटरनेट को अपना माध्यम बनाया है.
[embed]https://www.youtube.com/watch?v=-0rHk3HXIVk[/embed]