भोजपुरी फिल्मों की 5 एक्ट्रेस, जो फिल्मों के लिए करती है सबसे ज्यादा फीस चार्ज, लिस्ट में अक्षरा सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक हैं शामिल

भोजपुरी फिल्मों में 5 ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, काजल राघवानी, अंजना सिंह जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं।

Update: 2021-08-07 06:47 GMT

Bhojpuri Movie Actress

Bhojpuri Movie Top 5 Paid Actress : मुम्बई। भोजपुरी फिल्में दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती हैं। इन फिल्मों के गीत कई बार देशभर में सुर्खियां बटोर चुके हैं। इन फिल्मों में वैसे तो मेल एक्टर का हमेशा से दबदबा रहा है। लेकिन अब फीमेल एक्ट्रेसों को भी पहचान मिलने लगी हैं। इन एक्ट्रेसों के नाम के चलते अब फिल्में चलने लगी हैं। भोजपुरी में कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बेहद पाॅपुलर हैं। इनकी फैंस फालोइंग भी सोशल मीडिया में जमकर हैं। इनमें कई एक्ट्रेस ऐसी है जो सोशल मीडिया में काफी एक्टिव भी रहती हैं। भोजपुरी के कई ऐसे एक्टर भी हैं जो बाॅलीवुड एवं टीवी जगत में अपनी जगह बना चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते है भोजपुरी की उन टाॅप 5 एक्ट्रेसों में बारे में जो फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं।


आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस हैं। वह दिखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही लजवाब एक्टिंग भी करती हैं। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी में सबसे ज्यादा फिल्में दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ की है। इनकी जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। आम्रपाली ने कई सीरियल में भी काम किया है। आम्रपाली भोजपुरी फिल्मों में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसों में शुमार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक फिल्म के लिए वह 20 से 25 लाख रूपए चार्ज करती हैं।


अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की खूबसूरती के साथ ही उनके अभिनय एवं डांस के भी लोग दीवाने हैं। वह प्रत्येक फिल्मों के लिए 15 से 25 लाख रूपए चार्ज करती हैं।


काजल राघवानी

काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भोजपुरी इंडस्ट्री की पाॅपुलर एक्ट्रेस हैं। उनकी जोड़ी खेसारीलाल यादव के साथ खूब जमती हैं। फैंस भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। खबरों की माने तो प्रत्येक फिल्म के लिए वह 20 लाख रूपए फीस वसूलती हैं।


अंजना सिंह

अंजना सिंह (Anjana Singh) की गितनी भोजपुरी इंडस्ट्री में टाॅप एक्ट्रेसों में की जाती हैं। वह अपने बोल्ड लुक से दर्शकों का जमकर ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रूपए चार्ज करती हैं।


रानी चटर्जी

रानी चटर्जी (Rani Chaterjee) भोजपुरी फिल्मों की सबसे पाॅपुलर एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा वह वेब सिरीज मस्तराम में भी नजर आई। वह टीवी के रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। खबरों की माने तो वह प्रति फिल्म 20 से 25 लाख रूपए चार्ज करती हैं। 

Tags:    

Similar News