बंद किए जाएंगे दिल्ली के चुनिंदा रेलवे स्टेशन, किसानों के घुसने पर रोक

दिल्ली में फिर एक बार किसान ट्रेक्टर मार्च करने जा रहे हैं।

Update: 2021-11-26 11:55 GMT

Delhi Kisan March:

अभी कुछ दिनों पहले हमारे देश में सरकार द्वारा तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने का ऐलान किया गया है लेकिन इतना सब होने के बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर धरना जारी है, वे इसे खत्म नहीं कर रहे। इतना ही नहीं दिल्ली एनसीआर के सभी बार्डरो पर प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहाँ तक कि किसानों ने फिर से दिल्ली कूच करने की धमकी दे डाली है। उनकी धमकी को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इतना ही नहीं अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों को भी बंद किया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार की रात को दिल्ली की चारों सीमाओं पर एक सालिड बैरिकेडिंग कर दी गई है और वहाँ की चौकसी भी बढ़ा दी गई। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस सड़कों पर हर तरह से निगरानी कर रही है। आ रही खबरों के अनुसार पुलिस की तैयारी इतनी पुख्ता है कि किसी भी तरह से किसान दिल्ली में नहीं घुस पाएंगे। आपको बता दे दिल्ली स्थित सभी थानों के ज्यादातर पुलिस कर्मी दिल्ली की सीमाओं पर तैनात है।

पुलिस छावनी में बदली दिल्ली

दिल्ली का माहौल काफी गर्म है जिस कारण पुलिस मुख्यालय में जितने भी उच्च पद के अधिकारी हैं उन्हे अपने-अपने इलाकों मे गश्त करने का जिम्मा मिला हैं। पूरी दिल्ली इस समय पुलिस छावनी में बदल दी गई है और पैरा मिलिट्री फोर्स का इंजम भी किया गया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच पूरी तरह से सतर्क रहे ऐसा निर्देश दिया गया है। पुलिस को इस काम का भी जिम्मा सौपा गया है कि वो पता लगाये कि "किसान क्या चाहते है।" मिली जानकारी के अनुसार करीब 4000 किसान दिल्ली के सभी बॉर्डर, टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर पहुँच चुके हैं। अलग अलग राज्यों से किसान जत्था बनाकर किसानों सीमाओं पर पहुच रहे है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गत गुरुवार रात से काफी पुख्ता सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए है।

Tags:    

Similar News