अब पेड़ों के लिए भी Tree Ambulance सेवा, मौके पर पहुंचकर किया जायेगा बीमार पौधों का इलाज....

अब पेड़ों के लिए भी Tree Ambulance सेवा, मौके पर पहुंचकर किया जायेगा बीमार पौधों का इलाज…. चंडीगढ़। अगर आदमी बीमार होता है तेा उसके लिए एम्बुल

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

अब पेड़ों के लिए भी Tree Ambulance सेवा, मौके पर पहुंचकर किया जायेगा बीमार पौधों का इलाज….

चंडीगढ़। अगर आदमी बीमार होता है तेा उसके लिए एम्बुलेंस 108 की सहायता से पहले तो प्राथमिक जांच की जाती है बाद में उसे आवश्यकता अनुसार अस्पताल में भती किया जता है। कुछ ऐसे ही विचारों के साथ अब पंजाब की राजधानी चंडीगढ में पौधों का इलाज किया जायेगा। इसके लिए तैयारी पूरी करते हुए एक हेल्पलाइन मोबाइल नम्बर 8968339411 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नम्बर मे फोन करने के बाद पहले तो उस बीमार पेड की फोटो मंगाई जायेगी और फिर फोटो के आधार पर पेड में लगी बीमारी के बारें में जानकारी लेकर Tree Ambulance टीम उक्त स्थान पर पहुंच कर बीमार पौधें का इलाज करेगी।

Tree Ambulance : भारतीय राजस्व सेवा के रोहित मेहरा ने की शुरुआत

इसकी शुरूआत भरतीय राजस्व सेवा के रोहित मेहरा ने ट्री एम्बुलेंस की शुरूआत कर रहे हैं। रोहित मेहरा का कहना है कि अबर घर का कोई व्यक्ति या पालतू जानवर बीमार पड जाता है तो उसके इलाज के लिए एम्बुलेंस सेवा है। फिर जिस पौधे से हमें प्राणवायु प्राप्त होती है उसके लिए भी ऐसी सेवा होनी चाहिए। इसी से प्रेरित होकर उन्होने ट्री एम्बुलेस सेवा शुरू की है।

Rajdhani Express Fire : राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, कोई हताहत….

रोहित मेहरा का कहना है कि वह चाहते हैं कि इस काम में देश के ज्यातर लोग आगे आएं। उन्होने बताया कि पेड़ पौधों का उनके द्वार रिप्लांट भी किया जाता है इसके लिए उन्होने एक टीम बना रखी हैं। और वह निःशुल्क काम कर रहे हैं।

Tree Ambulance को बेहतर तरीके से तैयार किया गया है। ट्री एम्बुलेंस में गैती, फावड़ा, खाद, पानी की टंकी के साथ ही जरूतर के सभी सामान सथा में रखे जाते हैं। रोहित मेहरा बताते हैं कि ट्री एम्बुलेंस का नाम अपनी पत्नी के मां के नाम श्रीमती पुष्पा ट्री ऐण्ड प्लांट हास्पिटल ऐण्ड डिस्पेंसरी के नाम से ट्री एम्बुलेंस का संचालन किया जा रहा है। उन्हों ने बताया कि उनकी सास को पेड पौधों से बहुत लगाव था। इसीलिए उनके नाम पर क्लीनिक चलाई जा रही है।