New Delhi : बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में चली गोली, 3 घायल, आरोपी फरार

नई दिल्ली (New Delhi News in Hindi) : अपराधियों को किसी का भय नही रहा। दिन दहाडे भरी सब्जी मंडी में गोली चलाकर अपराधियों ने दो लोगों को घायल कर दिया है। हादसे के बाद आरोनी फरार हो गये हैं तो वही घायलों केा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Update: 2021-04-07 09:29 GMT

नई दिल्ली (New Delhi News in Hindi) : अपराधियों को किसी का भय नही रहा। दिन दहाडे भरी सब्जी मंडी में गोली चलाकर अपराधियों ने दो लोगों को घायल कर दिया है। हादसे के बाद आरोनी फरार हो गये हैं तो वही घायलों केा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

सुबह के समय की वारदात

पुरानी रंजिस के चलते आये बदमाशों ने फायर कर दो लोगों को घायल कर दिया। बतया जाता है कि हेम सिंह नामक व्यक्ति पर गोली चलाई गई है। सुबह करीब 6 बजे दुकान आये हेम सिंह अपने काम पर लगे थे तभी अचानक से बाइक में सवार होकर आये बदमाशों ने गोली चला दी। 

किसान और पल्लेदार को भी लगी गोली

बताया जाता है कि हेम सिंह पर चलाई गई गोली हेम सिंह को लगी जिससे वह घायल हो गये। वही फसल बेचने आया किसान और एक पल्लेदार भी गोली लगने से घायल हो गया हैं। 

जमीनी विवाद है वजह 

हेम सिंह का कहना है कि उसका  जमीन को लेकर काफी समय से विवाद को लेकर पहले भी हत्या का मामला कोर्ट में चला हुआ है। इसी के चलते उन पर यह हमला हुआ है। आरोपी कौन हैं यह नहीं पता है लेकिन वह किसी न किसी के द्वारा भेजे हुए हैं।

पांच माह में 6वीं बार की घटना

मंडीे के लोगों तथा मंडी प्रधान का कहना है कि पांच माह के दौरान यह 6वीं घटना है। पुलिस कार्रवाई नही कर पा रहा है। इसीलिए आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। किसी दिन मंडी में बडी वारदात हो सकती है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोगों का मंडी आना-जाना बंद हो जायेगा। 

आरोपियों की तालाश में पुलिस

वहीं पुलिस को इस हमले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है। आरोपीयों को तलाश करने में पुलिस लगी है। बल्लभगढ़ सब्जी मंडी थाना आदर्श नगर एडिशनल एसएचओ ओमप्रकाश ने कुछ बदमाशों ने मंडी में एक अढ़तिया समेत दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।