LOCKDOWN : केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन जारी, पढ़िए

LOCKDOWN : केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन जारी, पढ़िएनई दिल्ली. केंद्र सरकार बुधवार को LOCKDOWN की नई गाइडलाइन जारी

Update: 2021-02-16 06:19 GMT

LOCKDOWN : केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन जारी, पढ़िए

नई दिल्ली. केंद्र सरकार बुधवार को LOCKDOWN की नई गाइडलाइन जारी कर दीं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों और काम करने की जगह पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। पब्लिक प्लेस पर थूकने पर सजा और जुर्माना देना होगा। 

MP: अतिथि विद्वान ने की आत्महत्या, शिवराज सरकार पर नियमित करने का दबाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में 21 दिन से जारी LOCKDOWN 19 दिन और बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा था कि इस बार लॉकडाउन से बाहर निकलने के नियम बहुत सख्त होंगे, जहां कोरोना नहीं फैलेगा, वहां 20 अप्रैल से कुछ जरूरी चीजों को सशर्त छूट मिलेगी।

सुखेन्द्र सिंह बन्ना और सिद्धार्थ कुशवाहा पर कार्यवाही पर भड़के अजय सिंह राहुल, कहा..

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि जिन स्थानों के हॉटस्पॉट में बदलने का खतरा है, वहां कड़ी नजर रखनी होगी। इसलिए अगले एक हफ्ते तक सख्ती और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को बड़ी बारीकी से परखा जाएगा।

Lockdown में लगातार ड्यूटी का तनाव, मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी

30 अप्रैल की जगह 3 मई तक LOCKDOWN क्यों? कई राज्यों ने 30 अप्रैल तक LOCKDOWN बढ़ा दिया था। प्रधानमंत्री ने देशभर में टोटल LOCKDOWN को 30 अप्रैल की जगह 3 मई तक बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि 1 मई को मजदूर दिवस का पब्लिक हॉलिडे है। महाराष्ट्र, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहां 1 मई को महाराष्ट्र दिवस की छुट्‌टी होती है। 2 मई को शनिवार और 3 मई को रविवार है। वीकेंड पर लॉकडाउ खुलता तो लोग बड़ी तादाद में बाहर निकलते। इसलिए 30 अप्रैल की जगह 3 मई तक लॉकडाउन  रखा गया है।