Delhi Unlock 3.0 : सोमवार से राजधानी होगी अनलॉक, खुलेंगे साप्ताहिक बाजार, होंगी शादियां 

Delhi Unlock 3.0 News| देश की राजधानी दिल्ली अनलॉक होने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली अनलॉक (Delhi Unlock) का ऐलान किया है।

Update: 2021-06-13 13:38 GMT

Delhi Unlock 3.0 News| देश की राजधानी दिल्ली अनलॉक होने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली अनलॉक (Delhi Unlock) का ऐलान किया है।

केजरीवाल ने कहा सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को खोलने की अनुमति है। 

यह पूरी तरह रहेंगे बंद 

केजरीवाल ने कहा की स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन पूरी तरह बंद रहेंगे। 

खुलेंगे साप्ताहिक बाजार, होंगी शादियां 

साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जा रही है लेकिन एक दिन में एक ज़ोन में एक ही साप्ताहिक बाज़ार को अनुमति दी जाएगी।

शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं। धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी।

निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे। बाज़ार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं। रेस्टोरेंट 50% बैठने की क्षमता पर काम करेंगे।