Delhi News : मां से विवाद करना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने छत से फेंका, हालत गंभीर

नई दिल्ली। (Delhi News) पति की मां से विवाद करना एक पत्नी को भारी पड़ा हैं। पति ने तैश में आकर पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया है। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह पूरा मामला दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके का है। खबरों की माने तो महिला व उसका पति, सास मदनुपर खदार में एकसाथ रहते है।

Update: 2021-04-07 11:44 GMT

जबकि उसका देवर उसी घर के दूसरी मंजिल में रहता है। दो साल पहले नदीम एवं बारिशा की शादी हुई थी। इस शादी से उन्हें एक 10 माह का बच्चा है। परिजनों ने बताया कि बारिशा के ससुराल वाले उसे कुछ दिनों से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। यह घटना होने के बाद बारिश के परिजनों ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने पति नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह है मामला

रिपोर्ट्स की माने तो 2 अप्रैल के दिन देवर ने बारिशा को फोन किया। उसने अपनी भाभी से कहा कि उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है। मां को भेज दो। बारिशा ने यह बात सास को बताई थी तो वह जाने को तैयार नहीं हुई। क्योंकि उसका दूसरे बेटे से अनबन चली थी। इसी बीच को लेकर बारिश एवं सास के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान ही पति आ गया।

Jaipur News : जिले में इंट्री से पहले दिखाना होगा कोरोना निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट, चेक पोस्ट पर लग रहा जाम

मां के साथ पत्नी को विवाद करता देख नदीम ने गुस्से में आ गया और उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की फिर तैश में आकर उसे छत के नीचे फेंक दिया। जिससे बारिश को गंभीर चोटे आई है। उसे सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला कायम करके पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

शिल्पा शेट्टी ने पति को थमाया झाड़ू, तो पति ने जो किया देखिए मजेदार वीडियो

शिल्पा ने पहली बार 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, इस स्टार के प्यार में बुरी तरह थी पागल