26 वर्षीय महिला को मिली चिट्ठी, लिखा था बाथरूम से सबकुछ दिखता है!

एक 26 वर्षीय महिला उस समय हैरान रह गई जब उसे घर के दरवाजे के समीप एक चिट्ठी मिली। जिसमें लिखा था कि आपके बाथरूम से सबकुछ दिखता है।

Update: 2021-07-26 14:57 GMT

नई दिल्ली। एक 26 वर्षीय महिला उस समय हैरान रह गई जब उसे घर के दरवाजे के समीप एक चिट्ठी मिली। जिसमें लिखा था कि आपके बाथरूम से सबकुछ दिखता है। दरअसल यह पूरा वाक्या इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर का है। जहां एक स्टाॅकपोर्ट में महिला का घर है। डेली मेल की एक रिपोर्ट की माने तो 26 वर्षीय महिला सारा येट्स ने मीडिया को बताया कि वह अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ यहां रहती हैं।

एक दिन दरवाजे के समीप उसे एक चिट्ठी मिली। जब महिला ने उस चिट्ठी को पढ़ा तो वह हैरान रह गई। उस खत में महिला के बाथरूम के बारे में जिक्र था। खत में अज्ञात शख्स ने लिखा था कि जब आप लोग नहाते हैं तो आपकी बाथरूम से सबकुछ दिखाई देता हैं। मैं दरवाजा खटखटाकर आपको शर्मिंदा नहीं करना चाहता। शुक्रिया। 

रिपोर्ट्स की माने तो उक्त महिला हाल में ग्रीस से वेकेशन सेलीब्रेट करके लौटी थी। घर पहुंचते ही उसे यह चिट्ठी मिली। जिसे महिला ने जब खोलकर पढ़ा तो वह हैरान रह गई। खबरों की माने यह चिट्ठी मिलने के बाद महिला ने अपने बाथरूम की बारीकी से जांच की। इसके बाद मरम्मत का कार्य करवाया।