गुटखा पाउच के अंदर 32 लाख रुपए छिपाकर बैंकॉक जा रहा था शख्स, कोलकाता कस्टम वालों ने पकड़ लिया
Man going to Bangkok hiding Rs 32 lakh inside gutkha pouch: कोलकाता कस्टम डिपार्टमेंट ने रविवार को ऐसे तस्कर को पकड़ा है जो गुटखा पाउच के अंदर 32 लाख 78 हज़ार रुपए लेकर जा रहा था
Man going to Bangkok hiding Rs 32 lakh inside gutkha pouch: कोलकाता कस्टम डिपार्टमेंट ने ऐसे तस्कर को पकड़ा है जो अपने बैग में ढेर सारे गुटखा के पैकेट लिए हुए था. पूछताछ में उसने बताया कि वह गुटखा बहुत खाता है इसी लिए इन्हे अपने साथ बैंकॉक ले जा रहा है. जब कस्टम वालों ने गुटखा के पाउच फाड़े तो उसमे से US डॉलर निकलने लगे. आरोपी ने सैकड़ों गुटखा पाउच में 40 हज़ार डॉलर यानी 32 लाख 78 हज़ार रुपए भरे हुए था.
तलाशी के दौरान पकड़ाया
कोलकाता कस्टम को IIU यानी Air Intelligence Unit के अधिकारीयों ने इसकी जानकारी दी थी. आरोपी अपने ट्रॉली बैग में ढेर सारे गुटखा के बंडल रखे हुए था. चेक इन करते वक़्त गुटखा के पैकेट स्कैनर मशीन में दिखाई दे गए. कस्टम की टीम ने आरोपी का सामान जब्त कर लिया। और एक-एक करके सभी गुटखा पैकेट को फाड़कर उनके अंदर देखा।
आरोपी ने चकमा देने के लिए कई गुटखा पैकेट साबुत रखे थे. और कुछ में उसने अमेरिकन डॉलर भर दिए थे और उन्हें बारीकी से ऐसा पैक किया था जैसे गुटखा पैकेट फैक्ट्री में लगी पेकिंग मशीन से निकलते हैं. फिर भी वह कस्टम डिपार्टमेंट से बच नहीं पाया।
इस पकड़ी गई चोरी का वीडियो भी सामने आया है. जिसमे एक कस्टम ऑफिसर गुटखा के पैकेट खोलते हुए दिखाई दे रहा है. कुछ पैकेट के अंदर पान मसाला भरा हुआ है और कुछ में डॉलर।