मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे ने खुद अपना कुर्ता फाड़ा और इल्जाम हिन्दू युवक पर लगाया, CCTV की रिकॉर्डिंग में झूठ पकड़ाया

मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे के साथ मार पीट का सच: कर्नाटक के मंगलौर की घटना है जहां 13 साल के मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे ने दूसरे धर्म के लोगों पर मार पीट करने का आरोप लगाया था

Update: 2022-07-02 10:32 GMT

मदरसा छात्र से मार पीट का पूरा सच: देश में वैसे भी हिन्दू-मुस्लमान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. ऊपर से कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस तनाव को खत्म नहीं होने देना चाहते बल्कि दोनों सम्प्रदाय के लोगों के बीच जंग शुरू करना चाहते हैं. कर्नाटक के मंगलौर का एक मामला सामने आया है। जहां मदरसा में पढ़ने वाले 13 साल के बच्चे ने सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के लिए बड़ा खेल रचा था. 

27 जून 2022 के दिन मदरसा में पढ़ने वाले एक मुस्लिम बच्चे ने आरोप लगाया था कि उसके साथ कुछ हिन्दू युवकों ने मारपीट की है और उसके कपडे फाड़े हैं. हिन्दुओं ने उसे इस लिए मारा है क्योंकि वो एक मुसलमान है. लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो बाद में आरोप लगाने वाले लड़के ने खुद अपना झूठ कबूल लिया और कहा, घर में स्कूल में कोई मेरा ध्यान नहीं रखता था इसी लिए मैंने खुद से अपना कुर्ता फाड़ दिया था और ऐसी कहानी बनाई थी. 

मंगलौर के पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने कहा कि बच्चे ने खुद अपना कुर्ता पेन से फाड़ा था ताकी वो घर वालों को भरोसा दिला सके कि उसके साथ हिन्दुओं ने मारपीट की थी. 

CCTV में झूठ पकड़ा गया 

पुलिस में शिकायत लिखवाई गई थी के बच्चे के साथ दूसरे धर्म के लोगों ने मारपीट की है. ऐसी घटना से इलाके में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता था इसी लिए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी. जब पुलिस ने CCTV देखा तो पूरा सच सामने आ गया. बीते गुरुवार को पुलिस ने शिकायत लिखवाने वाले बच्चे से पूछताछ की, तो पहले उसने वही झूठी कहानी बताई लेकिन जोर देने के बाद उसने पूरा सच उगल दिया। 

बच्चे ने बताया कि वो गरीब है इस लिए मदरसे में कोई उसका ध्यान नहीं देता है. लोगों से सम्मान लेने के लिए और अपनी चर्चा करनवाने के लिए उसने खुद अपना कुर्ता फाड़ा और आरोप हिन्दू युवकों पर लगा दिया। क्योंकि झूठी शिकायत लिखवाने वाला कम उम्र का था तो पुलिस ने उसपर कोई एक्शन नहीं लिया और उसके परिवार वालों के साथ समाज वालों को उसके झूठ के बारे में बता दिया। 

Similar News