किसानों की आमदनी बढ़ाने का सफल प्रयास, मुख्यमंत्री ने स्वयं खरीदा और किया भुगतान

किसानों की तरक्की की बात तो सभी करते हैं लेकिन जब तक कोई भी योजना मूर्ति रोकना ले ले उस पर सवालिया निशान बने ही रहते हैं।

Update: 2022-07-28 11:09 GMT

CG News: किसानों की तरक्की की बात तो सभी करते हैं लेकिन जब तक कोई भी योजना मूर्ति रोकना ले ले उस पर सवालिया निशान बने ही रहते हैं। काफी समय से सोशल मीडिया पर किसानों की आमदनी बढ़ाने और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई घोषणाएं की हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उसके लिए सफल प्रयास कर दिखाया। उन्होंने स्वयं किसानों से खरीदा गोमूत्र स्व सहायता समूह को बेचकर.उसका भुगतान प्राप्त किया। साथ ही किसानों ने मुख्यमंत्री से मिली वह पहली रकम मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर प्रदेश के संपन्नता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

क्या कहते हैं सीएम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधि स्व सहायता समूह को स्वयं 5 लीटर गोमूत्र बेचकर 20 प्राप्त किए और उसे मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवा दिए। बात गुरुवार को हरेली नामक गांव से शुरू किया गया। उन्होंने किसानों से कहा कि गोबर और गोमूत्र से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

बनाई जाएगी खाद

सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि गोमूत्र से प्रकार के खाद तैयार किए जाएंगे। जिनका नाम जीवामृत और ब्रह्मास्त्र रखा गया है। यह खाद अपने नाम की तरह काम कर प्रदेश को जैविक प्रदेश की पहचान दिलाएंगे। कहा कि इस जैविक खाद का उपयोग किसान भी करें।

बढी है आमदनी

भूपेश बघेल का कहना था गोबर और गोमूत्र छत्तीसगढ़ में क्रांति लाएंगे। क्योंकि हाल के दिनों में शुरू हुई गोबर की खरीदी से 150 करोड़ की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि गौठानों से करीब 300 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। सीएम का कहना था कि छत्तीसगढ़ में हो रहे इस तरह के कार्य देखकर भाजपा अपना दिमागी संतुलन खो रही है। विकास की बातें करना अलग बात है विकास कर दिखाना यह सबसे बड़ी बात है।

Tags:    

Similar News