नारायणपुर-दंतेवाड़ा के पास नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, बोलेरो में सवार 11 घायल, 1 की मौत

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-दंतेवाड़ा सड़क मार्ग पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। जिससे बोलेरो सवार 11 लोग घायल हो गये है साथ ही 1 की मौत हो गई है।

Update: 2021-08-05 12:31 GMT

नक्सलों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट के बाद क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-दंतेवाड़ा सड़क मार्ग पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। जिससे एक बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस अटैक में बोलेरो सवार 11 लोग घायल हो गये है साथ ही 1 की मौत हो गई है।मरने वाला युवक मध्य प्रदेश का निवासी बताया जा रहा हैं। घायलों को इलाज के लिए दंतेवाडा के गीदम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दंतेवाडा आ रहे थे बोलेरो सवार

बोलेरो में सवार सभी लोग नारायणपुर से दंतेवाडा आ रहे थे। वह जैसे ही मालेवाही इलाके के घोटिया नामक स्थान के पास पहुंचे नक्सलियों ने आईईडी से ब्लास्ट कर दिया। अचानक हुए ब्लास्ट में बोलेरो का अगला पहिया धस गया। वाहन में सवार लोग ब्लास्ट में घायल हो गये हैं। बताया जाता है कि 11 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वही एक की मौत हो गई है।

रिमोट से किया गया ब्लास्ट

दंतेवाड़ा एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियो द्वारा किये गये ब्लास्ट में बोलेरो सवार घायल हुए हैं। जानकारी होने के बाद पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घोटिया में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए नक्सलियों ने सड़क में आईईडी प्लांट किया था। नक्सलियों ने ब्लास्ट के लिए रिमोट का उपयोग किया था।

जांच में जुटी दंतेवाड़ा पुलिस

घटना के जांच की जिम्मेदारी दंतेवाडा पुलिस को दी गई है। माना जा रहा है कि नक्सली घटना को अंजाम देने के बाद जंगल की ओर चले गये है। नक्सलियों द्वारा आये दिन कोई न कोई हादसा कर रहे है। वही पुलिस ने कई बार कार्रवाई कर नक्सलियों को गिफ्तार कर चुकी है। आईईडी ब्लास्ट के बाद पुलिस सर्तक हो गई है और नक्सलियों को पकडने के लिए जंगल में सर्चिग तेज कर दी गई है।

Tags:    

Similar News