Arnab Goswami के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता को पार्टी ने निष्कासित किया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कांग्रेस नेता को journalist Arnab Goswami का समर्थन करना मंहगा पड़ गया. नेता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर द

Update: 2021-02-16 06:20 GMT

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक कांग्रेस नेता को Journalist Arnab Goswami का समर्थन करना मंहगा पड़ गया. नेता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. 

TV News Journalist Arnab Goswami पर छत्तीसगढ़ में अलग-अलग थानों में 103 एफआइआर कराने का विरोध करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले के कांग्रेस नेता विक्की शर्मा को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में पार्टी जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने बताया कि विक्की ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अशोभनीय बयान देने वाले अर्णब गोस्वामी का समर्थन किया। साथ ही थाने में पहुंचकर एफआइआर निरस्त करने की मांग की।

Facebook पर PM MODI दुनिया के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता, दूसरे पर TRUMP

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इसे संगठन के खिलाफ माना और भिलाई के ब्लॉक अध्यक्ष ने विक्की की प्राथमिक सदस्यता को समाप्त करते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। किसान कांग्रेस के प्रवक्ता और जिला महामंत्री विक्की ने प्रदेश संगठन से सवाल किया था कि क्या एक व्यक्ति पर एक ही घटना के लिए 100 से अधिक एफआइआर दर्ज कराने का अधिकार है? ऐसे ही हरकतों से कानून का मजाक बनाता है।

शर्मा ने कहा कि पत्रकार की निर्भीकता ही उसकी पहचान होती है, उसका हनन नहीं किया जा सकता। छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद मिले जनता के जनमत का सम्मान करो। अहंकार में लिया गया निर्णय सदैव घातक होता है।

निष्कासन के बाद विक्की ने कहा कि कांग्रेस के अंदर गलत नीतियों का मैं पहले भी विरोध करता था और अब मुखर होकर अपनी बात रख सकूंगा।

Similar News