छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोगों से भरी ट्राली पलटी, 4 की मौत, 19 गंभीर

प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। इस हृदयविदारक हादसे में जहां 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई हैं। तो वहीं 19 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Update: 2021-08-10 07:54 GMT

छत्तीसगढ़। प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। इस हृदयविदारक हादसे में जहां 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई हैं। तो वहीं 19 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के दिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है। यह घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव में हुई है। ट्रैक्टर ट्राली में बड़ी संख्या में लोग सवार होकर आदिवासी दिवस मनाने जा रहे थे। जैसे ही यह ट्रैक्टर तेलम एवं टेटम गांव के समीप पहुंचा अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। इस घटना में कई लोग ट्राली के नीचे दब गए। जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। मरने वालों में नाबालिग युवक शामिल हैं। इस ट्रैक्टर में लगभग 23 लोगों के सवार होना बताया जा रहा है।

दुर्घटना में 19 लोगों के घायल होने की खबर हैं। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जवानों की मदद से समीप स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां सभी का इलाज किया जा रहा हैं। यह घटना ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही के कारण होना बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनाका खिंच गया। 

Tags:    

Similar News