Petrol Pump पर आप 0.00 देखने में रह जाते हैं, फिर ऐसे होता है खेल, जानें सही तरीका?

वाहन का उपयोग करने वाला हर व्यक्ति पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए अवश्य जाता है।

Update: 2023-08-05 14:21 GMT

Petrol Pump 

Petrol-Diesel Quality Check: वाहन का उपयोग करने वाला हर व्यक्ति पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए अवश्य जाता है। फिर चाहे वह दो पहिया वाहन हो, चार पहिया वाहन हो या फिर हैवी वाहन हो। ईंधन के लिए सभी को पेट्रोल पंप जाना होता है। पेट्रोल पंप पहुंचने पर तेल डलवाते समय सब की सीधी नजर जीरो पर रहती है। लेकिन इसके अलावा भी हमें कुछ अन्य सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि हम जीरो की ओर देखकर सही तौल तो प्राप्त कर सकते हैं लेकिन अन्य मीटर की देखने पर वाहन के इंजन के साथ खिलवाड़ कर रहे होते हैं।

होता है बहुत नुकसान Density Meter At Pertol Pump

कई बार तो पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालने वाला कर्मचारी भी तेल डालना शुरू करने के पहले जीरो देखने का इशारा करता है और इसके बाद आपकी कीमत के अनुसार तेल डालता है। लेकिन हमें जीरो के अलावा भी कुछ ना कुछ ध्यान देना चाहिए। जिस पर शायद हमारी आपकी नजर नहीं होती और हमें बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ता है। आइए इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।

पेट्रोल पंप मे होती है तीन स्क्रीन Petrol Density

पेट्रोल पंप पर तीन स्क्रीन लगी होती है। एक स्क्रीन में कितने मात्रा में पेट्रोल भरा गया यह प्रदर्शित होता है। दूसरे स्क्रीन में कितने रुपए का पेट्रोल भरा गया यह प्रदर्शित होता है। लेकिन एक तीसरा स्क्रीन भी होता है जिसमें डीजल या पेट्रोल की डेंसिटी दिखाई देती है। शायद इस पर हमारी और आपकी नजर नहीं होती। लेकिन इस पर भी नजर दौड़ाना हर किसी उपभोक्ता की जवाबदारी है।

क्या होती है डीजल पेट्रोल की डेंसिटी  Petrol Diesel Latest Price

तीसरे स्क्रीन में प्रदर्शित होने वाले डेंसिटी के बारे में जानने से पहले यह आवश्यक है कि यह डेंसिटी होता क्या है। बताया गया है कि डेंसिटी डीजल पेट्रोल की शुद्धता प्रदर्शित करता है। कहने का मतलब यह कि आपके वाहन में पडने वाला डीजल और पेट्रोल कितना शुद्ध है यह पेट्रोल पंप की मशीन पर प्रदर्शित रहता है। लेकिन इस पर हम ध्यान नहीं देते।

कितनी होनी चाहिए डेंसिटी

बताया गया है कि नियमानुसार पेट्रोल की डेंसिटी 730 770 किलोग्राम प्रति एम3 होनी चाहिए। इसी तरह बताया गया है कि डीजल की डेंसिटी 820 860 किलोग्राम प्रति एम3 होनी चाहिए। अब आप समझ ही गए होंगे कि डीजल पेट्रोल भरवाने के लिए जाते समय 0 के अलावा हमें और भी कुछ ध्यान देना चाहिए। क्योंकि अगर डीजल पेट्रोल की डेंसिटी खराब है तो उसका बुरा असर हमारे वाहन के इंजन पर पड़ता है साथ ही एवरेज भी प्राप्त नहीं होता।

Tags:    

Similar News