जिसने भी इस सब्ज़ी को अपने खेतों में उगाया समझो मालामाल हो गया
हॉप शूट्स ( HOP SHOOTS ) नामक इस विशेष प्रकार की सब्जी का दाम 80 हज़ार से 1 लाख रूपए किलो है.
भारत के किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अपने खेती के तरीके सहित उपज को भी बदलने की ज़रूरत है, जिस किसान ने भी खेती के ट्रेंड को बदलने का प्रयास किया उसे सफलता ज़रूर मिली है। जबतक किसान एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगे तबतक उनके जीवन से गरीबी और संघर्ष कभी दूर नहीं होगा। एक बड़ी अजीबोगरीब सब्जी है जिसका नाम है हॉप शूट्स ( HOP SHOOTS ) मतलब जिसने भी इस सब्जी को अपने खेतों में उगना और बाजार में बेचना चालू कर दिया समझो वह मालामाल हो गया। हॉप शूट्स नामक इस बढ़िया सब्जी के दाम 80 हज़ार से लेकर 1 लाख तक होती है।
भरोसा नहीं हो रहा तो इस किसान की कहानी सुन लो
बिहार के औरंगाबाद जिले में रहने रहने वाले अमरेश कुमार सिंह इस समय इंटरनेट की दुनिया में छाए हुए हैं। अरे नहीं वो कोई फिल्म स्टार या फिर नेता नपाड़ी नहीं है बल्कि एक मेहनती किसान है। हाँ तो ये किसान इसी लिए इतना फेमस हो रहा है क्यूंकि इसने हॉप शॉट्स सब्जिया अपने खेतों में उगाई हैं। भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर लाल की देख रेख में 5 एकड़ जमीन में इस सब्जी को उगाने का काम कर रहा है। 2 महीने के भीतर सब्जी का जो पौधा लगाया गया वो अब फल देने के लिए एकदम तैयार हो गए हैं।
पहले लोग मजाक उड़ाते थे
बाकी किसान अमरेश का मजाक उड़ाते थे कहते थे की ये क्या बवाल चीज़ उगा रहे हो कौन खायेगा इसको। लोग शुरू में तो ये समज ही नहीं पाए की अमरेश जमीन में सोना उगा रहा है। अमरेश ने एक एक्सपेरिमेंट किया है और इसके लिए उन्होंने बड़ी मशक्क़तों का सामना किया है। अपने खेतों में हॉप शॉट्स सब्जी उगाने किए लिए कृषि विभाग के चक्कर लगाए तब जाकर वहां के अधिकारी माने और किसान की खेती में मदद करना भी शुरू कर दिया। अगर किसान अमरेश इस सब्जी को उगाने में सफल हो जाते हैं तो वो अपनी सहित अन्य किसानों की किस्मत पलट देंगे
क्या होता है हॉप शॉट्स
ये एक प्रकार की सब्जी है जो न सिर्फ खाने के बल्कि कई चीजों को बनाने में इस्तेमाल की जाती है, भारत में भले ही हॉप शूट्स की खेती भले ही नई हो लेकिन यूरोपियन देशों में इसकी खेती बड़े पैमाने में होती है , जानकर कहने है की इस सब्जी का सेवन करने से त्वचा चमकदार रहती है और चेहरे में झुर्रियां नहीं पड़ती। इस सब्जी की खोज 11 वीं शताब्दी में हुई थी.
और क्या क्या बनता है इस सब्जी से
हॉप शॉट्स का इस्तेमाल एंटीबायोटिक दवाई बनाने में किया जाता है , इसके जो फूल होते हैं उसे बियर में फ्लेवर बनाने के इस्तेमाल में लिया जाता है। इसके अल्वा TB जैसी बीमारी के इलाज में भी इससे बनी बड़वईया कारगर साबित होती हैं। हॉप शॉट्स की टहनियों का उपयोग खाने में किया जाता है और उससे ही अचार बनता है जो बहुत महंगा होता है।