कौन सी उंगली में पहने कौन सा रिंग, जो बदल देगी आपकी किस्मत, जानिए?

हमारे जीवन में ग्रहों का बड़ा ही महत्व होता है। कई बार कुडली में ग्रह कमजोर या फिर गलत जगह में विराजमान होने से जीवन में कई तरह की परेशानी आने लगती है।

Update: 2022-01-03 12:20 GMT

हमारे जीवन में ग्रहों का बड़ा ही महत्व होता है। कई बार कुडली में ग्रह कमजोर या फिर गलत जगह में विराजमान होने से जीवन में कई तरह की परेशानी आने लगती है। ऐसे में अगर ग्रहां की शांति के लिए कुछ उपाय पूजा-पाठ के द्वारा करवाना चाहिए। तो वहीं कई बार ज्योतिषाचार्यों के बताए अनुसार हमें रत्न भी धारण करने चाहिए। ऐसा करने पर ग्रहों का सकारात्मक असर हमारे शरीर पर पड़ता है और ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। आज हम रत्न धारण करने के सम्बंध में आपसे चर्चा करेंगे।

रत्न है लाभकारी

मानव जीवन में रत्न धारण करने के कई तरह के फायदे होते हैं। अगर सही समय पर सही रत्न धारण किया जाय ते जीवन में तरक्की को कोई रोक नहीं सकता है। इन रत्नों के धारण करने पर इनके प्रभाव से सुख, शांति तथा धन का आगमन होता है।

जाने कब कौन सा रत्न करें धारण

  1. जिसकी कुंडली में सूर्य ग्रह मौजूद है और कमजोर है। ऐसे लोगों को माणिक्य रत्न अनामिका उंगली पर धारण करना चाहिए। इसके लिए रविवार   का दिन सबसे उपयुक्त है। साथ ही इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि इसे सूर्योदय के समय धारण करें। यह समय माणिक्य धारण करने के   लिए सबसे सहीं है।
  2. आगर अपकी कुंडली में चंद्रमा मुख्य स्थान पर है ते अपको मोती रत्न हाथ की सबसे छोटी उंगली पर धारण करना चाहिए। इसके लिए सोमवार   का दिन सबसे उपयुक्त बताया गया है। साथ ही शाम के समय इसे धारण करने पर पूर्ण लाभ प्राप्त होता है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ   का दिन माना गया है।
  3. कहा गया है कि अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ परिणाम दे रहे है। अपका मंगल ग्रह कमजोर चल रहा है तो अपको मूगां रत्न   अनामिका उंगली पर धारण करना चाहिए। इसके लिए मंगलवार का दिन सबसे उपयुक्त बताया गया है। इसे शाम के समय पहनना चाहिए।
  4. जिनकी कुंडली में बुध ग्रह गलत परिणाम दे रहे हैं तो ऐसे में जातक को पन्ना रत्न सबसे छोटी उंगली में धारण करना चाहिए। इसके लिए बुधवार   का दिन सबसे उपयुक्त बताया गया है। इसे दोपहर के समय धारण करने से लाभ होता है।
  5. अगर आपकी कुंडली में गुरू ग्रह अशुभ परिणाम दे रहे हैं। तो ऐसे में गुरूवार के दिन तर्जनी उंगली में पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। इसके   लिए सबसे उपयुक्त समय सुबह करीब 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बताया गया है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News