Aaj Ka Mandi Bhav 7 July 2023: गेहूं के दाम घटे, तुअर के रेट में जोरदार बढ़त, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Aaj Ka Mandi Bhav 7 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार नजर आ रहा है। आज जहां गेहूं के रेट में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं तुअर के दाम में जोरदार बढ़त नजर आई।

Update: 2023-07-07 11:25 GMT

Aaj Ka Mandi Bhav 7 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार नजर आ रहा है। आज जहां गेहूं के रेट में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं तुअर के दाम में जोरदार बढ़त नजर आई। मसूर के रेट में कोई बदलाव नजर नहीं आया। उड़द के दाम में गिरावट आई है तो वहीं मूंग के दाम बढ़ गए हैं। सोयाबीन के दाम बीते दिनों की अपेक्षा कम हुए हैं। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 7 July 2023: आज का अनाज भाव

अनाज की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज सोयाबीन 1850 से 4940, गेहूं 2000 से 2881, गेहूं सुजाता 2100, मक्का 1800, डॉलर चना 5000 से 13730, देसी चना 2600 से 5350, चना कांटा 4300 से 6466, मसूर 4500, मूंग 7100 से 7285, मूंग एवरेज 3200 से 6200, तुअर 8700, तुअर सफेद महाराष्ट्र 2850 से 6965, तुअर कर्नाटक 2670 से 7550, निमाड़ी तुअर 4100 से 7250, सरसों 5470, सरसों निमाड़ी 3800 से 5060, उड़द बोल्ड 2100, उड़द मीडियम 2000 और हलका उड़द के दाम 1800 से 2000 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों के दाम की बात की जाए तो सर्वाधिक उछाल टमाटर में इन दिनों देखने को मिल रहा है। वहीं भिंडी, अदरक के दाम भी बढ़ गए हैं। मंडी में टमाटर 2800 से 3000, कद्दू 600 से 1000, खीरा 1000 से 2000, भिंडी 1500 से 3000, पालक 800 से 1500, करेला 800 से 1600, लौकी 3000 से 6000, बैगन 800 से 1500, फूल गोभी 800 से 2000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 2000 से 5000, पत्ता गोभी 800 से 2000, सहजन 1500 से 3500, धनिया 3000 से 6000, शिमला मिर्च 2000 से 4000, टेंसी 1000 से 2000 और सेब 2000 से 8000, केला के रेट 200 से 1600 रुपए तक रहे।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1300 से 1700, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1500, सुपर प्याज 1100 से 1400 और एवरेज प्याज के रेट 700 से 1000 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 8500 से 9500, सुपर लहसुन 7000 से 8000, एवरेज लहसुन 5500 से 7000, मीडियम लहसुन 3000 से 5000 और हलकी लहसुन के दाम 1000 से 3500 रुपए तक नजर आए। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News