Union Budget App: UB App यूनियन बजट को बारीकी से समझा देगा, न्यूज़ चैनल देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी

Union Budget App: UB App को केंद्र सरकार ने खास यूनियन बजट को समझने के लिए बनाया है

Update: 2023-01-31 11:00 GMT

Union Budget App: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी 2023 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट (Union Budget 2023-2024) पेश करेंगी। जब भी बजट पेश होता है तो आम आदमी न्यूज़ चैनलों में टकटकी लगाए देखता रहता है फिर भी यूनियन बजट में क्या हो रहा कुछ पल्ले नहीं पड़ता। लेकिन अब आम आदमी Union Budget 2023-24 के एक-एक पहलु को बारीकी से समझ सकता है. केंद्र सरकार ने इसके लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया है 

आम आदमी Union Budget 2023-24 को अच्छे से समझ सके, इसी लिए सरकार ने खास App बनाया है. जिसका नाम है. Union Budget Mobile App. यूनियन बजट ऐप को इंसटाल करके आप बजट की एक एक चीज़ को बारीकी से समझ सकते हैं. 

क्या है यूनियन बजट ऐप 

What Is Union Budget App: NIC यानी National Informatics Centre ने Union Budget App तैयार किया है. जिसे एंड्राइड वाले Google Play Store और iPhone वाले iOS से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा सीधा www.indiabudget.gov.in में जाकर भी इस यूनियन बजट मोबाइल ऐप को मोबाइल में इंसटाल किया जा सकता है. 

जैसे ही सदन में बजट पेश होगा वैसे ही हिंदी और अंग्रेजी में पूरा खाखा इस ऐप में शो होने लगेगा और आप आसानी से बजट की पाई-पाई को पढ़ सकेंगे। 

UB App से आप सिर्फ इस साल के बजट नहीं बल्कि पिछले 2 सत्रों के बजट को भी पढ़ सकते हैं. चाहें तो स्क्रीनशॉट ले सकते हैं. यानी बजट से जुडी हर एक जानकारी इसमें आपको मिलने वाली है. 

यूनियन बजट में क्या महंगा हुआ क्या सस्ता हुआ, किस काम में कितना पैसा खर्च होगा ये सब चीज़ें जानने के लिए न्यूज़ चैनल में घुसे रहने की जरूरत नहीं होगी। पूरा काम इस Union Budget App से हो जाएगा। 

Similar News