Farming Tips: टमाटर और सेब की खेती में प्रतिबंधित हुई दो तरह की दवा, सरकार ने दिया आदेश

टमाटर और सेब की खेती में प्रतिबंधित हुई दो तरह की दवा

Update: 2021-12-23 07:05 GMT

टमाटर और सेब का उपयोग बहुतायत मात्रा में किया जाता है। लेकिन सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से दो दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। सरकार ने आदेश देते हुए कहा है कि 1 फरवरी से स्टेपटोमाइसिन और टेरासाइकिलिंग।।। के आयात एवं निर्माण पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं सरकार ने कंपनियों को अपना पुराना स्टॉक खाली करने के लिए समय भी दिया है। इसके लिए कंपनियां इन दोनों दवाओं को 31 जनवरी 2022 तक बने उत्पादों को 2024 तक बेचने का समय दिया है। इसके पश्चात इन दोनों दवाओं का उत्पादन और विक्रम प्रतिबंधित रहेगा।

कीटनाशक बोर्ड की मांग

जानकारी के अनुसार केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड ने वर्ष 2020 में दोनों ही रसायनों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। बोर्ड ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इन जरूरी खाद्य पदार्थों में इन रसायनों का इस्तेमाल बुरा प्रभाव डाल रहा है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर कई ऐसे ऐसे सामने आए हैं जिससे इस पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है।

27 कीटनाशकों की हो रही समीक्षा

जुलाई में सरकार द्वारा सदन में बताया गया था कि देश में 27 कीटनाशकों के उपयोग करने या ना करने के संबंध में समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के उपरांत तथा जांच के बाद प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ऐसे रसायनों का उपयोग कृषि में किया जा रहा है जो उपभोक्ता के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं।

Tags:    

Similar News