Aaj Ka Mandi Bhav 9 June 2023: तुअर व गेहूं के दाम में तेजी, देसी चना के भाव गिरे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Aaj Ka Mandi Bhav 9 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज जहां तुअर व गेहूं के दाम में बढ़ोत्तरी नजर आई तो वहीं देसी चना के भाव गिर गए।

Update: 2023-06-09 09:58 GMT

Aaj Ka Mandi Bhav 9 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज जहां तुअर व गेहूं के दाम में बढ़ोत्तरी नजर आई तो वहीं देसी चना के भाव गिर गए। इसके साथ ही मूंग के दाम में भी वृद्धि हो गई। डॉलर चना के दाम भी पिछले दिन की अपेक्षा बढ़ गए। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 9 June 2023: आज का अनाज भाव

अनाज के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज सोयाबीन 1880 से 5170, गेहूं 1666 से 2740, गेहूं सुजाता 2800, मक्का 1684 से 1707, डॉलर चना 3505 से 13330, देसी चना 3165 से 7150, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4000, मूंग 4000 से 7325, मूंग एवरेज 3560 से 6200, तुअर 8610 से 8870, तुअर सफेद महाराष्ट्र 2890 से 6965, तुअर कर्नाटक 2650 से 75550, निमाड़ी तुअर 4000 से 7250, सरसों 5210, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 1470, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों में टमाटर 600 से 2000, कद्दू 200 से 600, खीरा 1000 से 2000, भिंडी 1500 से 2500, पालक 400 से 800, करेला 1500 से 2500, लौकी 1500 से 2500, बैगन 400 से 1000, फूल गोभी 600 से 1200, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 1500 से 3000, पत्ता गोभी 400 से 1000, सहजन 1500 से 3500, धनिया 600 से 1600, शिमला मिर्च 1000 से 2500 और टेंसी के दाम 600 से 1200 रुपए तक रहे। वहीं सेब 2000 से 8000, केला 400 से 1200, पपीता 600 से 1800, अनानास के भाव 1500 से 4000 तक देखने को मिले।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1300 से 1700, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1300, सुपर प्याज 900 से 1100, एवरेज प्याज के भाव 600 से 800 रुपए देखने को मिले। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 6000 से 7500, एवरेज लहसुन 4000 से 5000 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 2000 रुपए तक नजर आए। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News