पत्नी के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाले, अगले जन्म में बनते हैं ये

गरुण पुराण में केवल मृत्यु के बाद होने वाली दशाओं पर ही जानकारी नहीं देता।

Update: 2022-01-26 07:01 GMT

गरुण पुराण में केवल मृत्यु के बाद होने वाली दशाओं पर ही जानकारी नहीं देता। अपितु यह हमें अगले जन्म के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां देता है। साथ ही कहा जाता है कि व्यक्ति के वर्तमान जीवन के पाप पुण्य उसके अगले जन्म का निर्धारण करते हैं। वर्तमान जीवन मैं अगर कोई व्यक्ति बहुत सारे पुण्य कर लेता है तो उसे जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष प्राप्त करता है। आज हम पत्नी के साथ गलत व्यवहार करने वाले उनके पति का अगला जन्म क्या होगा इस पर चर्चा करेंगे।

जाने कौन से पक्षी बनते हैं

वैसे तो स्त्री-पुरुष के संबंधों पर गरुण पुराण में बहुत कुछ कहा गया है। लेकिन पत्नी बुरा व्यवहार करने पर पति का अगला जन्म चकवा का होता है। यह ऐसा पक्षी होता है जो बहुत ही कर्कश आवाज करता है। लोग इस पक्षी की आवाज सुनना नहीं चाहते। उसे लोगों की प्रताड़ना सहन करनी पड़ती है।

पत्नी का परित्याग

कहा गया है कि अगर कोई पति अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए अपने पत्नी को प्रताड़ित करता है, पर गलत आरोप लगाए जाते हैं, साथ ही अगर पति अपनी पत्नी को इन आरोपों के तहत परित्याग कर देता है तो ऐसे पति मृत्यु के बाद चक्रवाक यानी चकवा पक्षी बनते हैं।

पक्षी के संबंध में बताया गया है कि यह दिनभर मादा पक्षी के साथ रहता है लेकिन रात के समय उससे अलग हो जाता है। यह जीवन पर्यंत भागता भटकता रहता है। इसकी आवाज सुनते ही लोग इसे भगाते हैं। यहां तक कि पत्थर भी मारते हैं।

कालिदास भी करते हैं पुष्टि

महाकवि कालिदास ने चकवा चकवी पर एक उत्कृष्ट रचना की है। जिसका नाम विरह रचना है। बिरहा रचना नामक पुस्तक में महाकवि कालिदास ने चकवा चकवी के पुराने कर्मों पर प्रकाश डाला है। साथ ही उनके इस चकवा चकवी के पूर्वजन्म पर भी बहुत कुछ लिखा है। जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि अगर कोई पति अपनी पत्नी पर मिथ्या आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करता है तो उसका अगला जन्म चकवा पक्षी का होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News