आपको अरबपति और ताकतवर बना देगा शनि देव के ये मंत्र, बदल जाएगी आपकी किस्मत, बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी करते है इस मन्त्र का उपयोग

भगवान शनिदेव की अगर विधि-विधान से पूजा की जाय तो सौभाग्य, सम्पत्ति तथा सम्मान प्राप्त होता है।

Update: 2022-01-02 10:31 GMT

भगवान शनिदेव की अगर विधि-विधान से पूजा की जाय तो सौभाग्य, सम्पत्ति तथा सम्मान प्राप्त होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि शनिदेव गलत काम पसंद नहीं करते हैं। इनके न्याय से देवता भी नहीं बचे हैं। भगवान शनिदेव लोगों कृपा भी करते हैं। इनका आर्शीवाद मिलेने के बाद यह मालामाल कर देते हैं। भगवान शनिदेव मनवांक्षित फल भी देते हैं। कहा गया है कि शनिदेव जिस पर यह प्रसन्न हो जाते हैं उनकी सभी शुभ मनोकामना पूरी करते हैं।

न्याय के देवता हैं शनिदेव

शनिदेव न्याय के देवता कहे जाते हैं। पूरे ब्रह्मांड में भगवान शनिदेव को न्याय का कार्य दिया गया है। जो भी गलत करता है उसे भगवान शनिदेव उसे दंडित करते हैं। यह लोगों पर दया भी करते हैं। कहा गया है कि अगर धोखे से गलती हो जाय तो इनसे क्षमा मागनी चाहिए।

शनिवार को करें विशेष पूजा

शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन बताया गया है। कहा गया है कि शनिवार भगवान शनिदेव का दिन है। इस दिन अगर शनिदेव की विधि-विधान से पूजा की जाय तो अवश्य ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हमें धैर्य रखना चाहिए। लगातार शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा करने से अवश्य ही उनका आर्शीवाद मिलता है। हो सके तो इन मंत्रों का जाप पूजा के समय प्रतिदिन करें।

इन मंत्रों से करें शनिदेव की पूजा

अगर किसी पर शनिदेव का प्रकोप होता है तो उसे कोई नही बचा सकता। गलत करने वाले को शनिदेव अवश्य दंडित करते हैं। आज हम कुछ मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका जाप करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

पौराणिक मंत्र से करें जाप

नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।

छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामी शनैश्चरम्।।

वैदिक मंत्र-ः ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शंयोरभि स्रवन्तु नः।।

बीज मंत्र-ः ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

सामान्य मंत्र-ः ओम शं शनैश्चराय नमः

तेल चढ़ाने का मंत्र

शनिदेव की प्रतिमा पर शनिवार के दिन सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। साथ ही तेल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

ओम नीलांजन नीभाय नमः।।
ओम नीलच्छत्राय नमः ।।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News