धन की चाहत होगी पूरी, करें यह छोटे-छोटे कुछ उपाय

जीवन निर्वाह में धन का बहुत बड़ा महत्व है। आज बिना पैसे के व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता ऐसे में आवश्यक है कि धन अर्जन के उपाय किए जाएं।

Update: 2022-02-12 16:38 GMT

मनी 

जीवन निर्वाह में धन का बहुत बड़ा महत्व है। आज बिना पैसे के व्यक्ति कुछ भी नहीं कर सकता ऐसे में आवश्यक है कि धन अर्जन के उपाय किए जाएं। इसके लिए सोचना चाहिए कि हमारे घर में कहीं वास्तु दोष तो नहीं है। क्योंकि वास्तु दोष की वजह से बेवजह के खर्चे बने ही रहते हैं। इसके पीछे कहीं न कहीं हमारी कि कुछ न कुछ गलती रहती है। आवश्यक है कि इन गलतियों को समझ कर इनके उपाय किए जाएं।

मुख्यद्वार रखें साफ

वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा गया है कि अगर घर के मुख्य दरवाजे पर साफ सफाई नहीं रहती तो उस घर के लोगों में बीमारी, घर में चोरी तथा कई तरह की परेशानी बनी ही रहती है। आवश्यक है कि घर दरवाजे पर कभी गंदगी न होने दें। साथ ही प्रवेश का कमरा भी साफ स्वच्छ और व्यवस्थित रहे। ऐसा करने पर वास्तु दोष दूर होता है। साथ में माता लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।

जलाएं चंदन की अगरबत्ती

अगर आपके घर में वास्तु दोष की वजह से पैसा नहीं टिकता तो प्रतिदिन रोजाना चंदन की धूपबत्ती अगरबत्ती जरूर जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। तथा माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे घर में धन के साथ ही सुख शांति आती है।

साथ ही बताया गया है कि अगर घर में परेशानियां समाप्त नहीं होती है तो प्रतिदिन घर में स्थापित देवी देवताओं की पूजा अवश्य करनी चाहिए। शाम के समय तुलसी में दीपक जलाएं। अवश्य ही लाभ होगा।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News