Aaj Ka Mandi Bhav 23 June 2023: सोयाबीन के दाम में तेजी, उड़द व गेहूं के रेट घटे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Aaj Ka Mandi Bhav 23 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। आज जहां सोयाबीन के दाम में तेजी देखने को मिली तो वहीं उड़द व गेहूं के रेट घट गए।

Update: 2023-06-23 11:13 GMT

Aaj Ka Mandi Bhav 23 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। आज जहां सोयाबीन के दाम में तेजी देखने को मिली तो वहीं उड़द व गेहूं के रेट घट गए। डॉलर चना के भाव गत दिनों की अपेक्षा बढ़ गए हैं। मसूर के रेट में कोई बदलाव नहीं आया। देसी चना के भाव में मंदी देखने को मिली। तुअर और मूंग के दाम में भी गिरावट नजर आई। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 23 June 2023: आज का अनाज भाव

अनाज की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। मंडी में आज सोयाबीन 2750 से 5125, गेहूं 2050 से 2751, गेहूं सुजाता 2100, मक्का 2150, डॉलर चना 5200 से 13500, देसी चना 4150 से 6800, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4600, मूंग 4550 से 8000, मूंग एवरेज 3460 से 6200, तुअर 7800 से 8000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 2890 से 6965, तुअर कर्नाटक 2650 से 7550, निमाड़ी तुअर 4000 से 7250, सरसों 5300 से 5475, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 2000, उड़द मीडियम 2800, हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

मंडी में सेब 2000 से 8000, केला 400 से 1400, टमाटर 2000 से 4800, कद्दू 200 से 600, खीरा 600 से 1200, भिंडी 800 से 2000, पालक 600 से 1000, करेला 800 से 1500, लौकी 1500 से 2500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 2000 से 4000, अनानास 1500 से 3500, पत्ता गोभी 600 से 1000, सहजन 1500 से 3000, धनिया 1000 से 2000, शिमला मिर्च 2000 से 400 और टेंसी के रेट 600 से 1200 रुपए तक देखने को मिले।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

आलू, प्याज और लहसुन के रेट की बात की जाए तो मंडी में आज एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1300 से 1700, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1400, सुपर प्याज 900 से 1200 और एवरेज प्याज के दाम 600 से 900 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 6000 से 7500, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 4000 से 5000 और हलकी लहसुन के रेट 500 से 2500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News