SBI दे रहा है लोगों को घर बैठे 60 हजार कमाने का मौका, ऐसे उठाएं लाभ

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक SBI आम लोगों को घर बैठे 60 हजार रूपए कमाने का मौका दे रहा हैं। इसका लाभ आप कैसे ले सकते हैं। जानिए पूरी डीटेल्स।

Update: 2021-09-08 11:00 GMT

नई दिल्ली। कोविड-19 के दौर में अगर आप व्यापार करने की सोच रहे हैं, या कोई आमदनी का नया जरिया ढूढ़ रहे हैं। तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडियाज के बारे में बताने जा रहा हैं। जिससे आप महीने के 60 हजार रूपए आसानी से कमा सकते हैं।

दरअसल आज हम जिस बिजनेस आइडियाज के बारे बात कर रहे हैं वह भारतीय स्टेट बैंक (SBi) की ATM फ्रेंचाइजी। जिससे आप महीने के 60 हजार रूपए तक कमा सकते हैं। बैंक कभी ATM  खुद नहीं लगाता है। इसके लिए वह फ्रेंचाइजी का सहारा लेता हैं। ऐसे में आप भी इसकी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

यह हैं शर्ते

अगर आप SBI की ATM फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 50 से 80 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। इसके अलावा दूसरे ATM से उसकी दूरी 100 मीटर के करीब होनी चाहिए। यह जगह ऐसी हो जो लोगों को दूर से दिखाई दे। यहां 24 घंटे बिजली सप्लाई हो। एटीएम लगाने की जगह सीमेंटेड छत होनी चाहिए। इसके अलावा वी-सैट लगवाने के लिए सोसायटी या आथॉरिटी से नो ऑब्जेशन सार्टिफिकेट होना जरूरी है।

ये लगेंगे डाक्यूमेंट

ATM की फ्रेंचाईजी लगवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, एड्रेस प्रूफ, राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल, बैंक एकाउंट का पासबुक, फोटोग्राफ, ईमेल, जीएसटी नम्बर एवं फोन नम्बर शामिल हैं।

ऐसे करें एप्लाई

SBI की ATM फ्रेंचाइजी कुछ बैंकों द्वारा मुहैया कराई जाती है। जिसमें टाटा इंडीकैश, मुथूड फाइनेंस, इंडिया वन एटीएम शामिल हैं। इन बैंकों की आप ऑफीशियल वेसाइट पर जाकर एसबीआई की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको एटीएम की फ्रेंचाइजी लेने से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। 

Tags:    

Similar News