Aaj Ka Mandi Bhav 3 July 2023: उड़द व मूंग के रेट में गिरावट, तुअर के दाम बढ़े, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Aaj Ka Mandi Bhav 3 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज जहां उड़द व मूंग के रेट में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं तुअर के रेट बढ़ गए।

Update: 2023-07-03 11:20 GMT

Aaj Ka Mandi Bhav 3 July 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज जहां उड़द व मूंग के रेट में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं तुअर के रेट बढ़ गए। इसके साथ ही मूंग के रेट में भी गिरावट नजर आई। डॉलर चना के दाम में हल्की बढ़ोत्तरी हुई और देसी चना के भाव गत दिनों के मुकाबले तेजी घट गए। मसूर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 3 July 2023: आज का अनाज भाव

अनाज के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। मंडी में आज सोयाबीन 1800 से 5030, गेहूं 2020 से 2701, गेहूं सुजाता 2100, मक्का 2150, डॉलर चना 5230 से 13180, देसी चना 2700 से 4785, चना कांटा 4300 से 6466, मसूर 4500, मूंग 2300 से 7060, मूंग एवरेज 3200 से 6200, तुअर 4205 से 8000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 2850 से 6965, तुअर कर्नाटक 2670 से 7550, निमाड़ी तुअर 4100 से 7250, सरसों 5470, सरसों निमाड़ी 3800 से 5060, उड़द बोल्ड 2100, उड़द मीडियम 2000 और हलका उड़द के रेट 1800 से 2000 रुपए तक देखने को मिले।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों में टमाटर के रेट इन दिनों सबसे हाई हैं। इसके रेट 80 से 120 रुपए तक प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इंदौर में टमाटर की बात की जाए तो इसके रेट 44 रुपए प्रति किलोग्राम हैं। मंडी में आज टमाटर 3200 से 7200, कद्दू 600 से 1000, खीरा 1000 से 2000, भिंडी 1500 से 3000, पालक 800 से 1500, करेला 800 से 1600, लौकी 3000 से 6000, बैगन 800 से 1500 फूल गोभी 800 से 2000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 2000 से 5000, पत्ता गोभी 800 से 2000, सहजन 1500 से 3500, धनिया 3000 से 6000, शिमला मिर्च 2000 से 4000 और टेंसी के रेट 1000 से 2000 रुपए तक रहे। जबकि सेब 2000 से 8000, केला के दाम 200 से 1600 रुपए तक नजर आए।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1300 से 1700, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1500, सुपर प्याज 1100 से 1400 और एवरेज प्याज के दाम 700 से 1000 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 8500 से 9500, सुपर लहसुन 7000 से 8000, एवरेज लहसुन 5500 से 7000, मीडियम लहसुन 3000 से 5000, हलकी लहसुन के दाम 1000 से 3500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं। जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News