दमदार बैटरी बैकअप और स्टाइलिश लुक वाला है रफ्तार गैलेक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत
Raftaar Galaxy Electric Scooter: अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहें हैं तो रफ्तार गैलेक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन है।
Raftaar Galaxy Electric Scooter: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार विश्व के ऑटोमोबाइल बाजारों में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां नई और पुरानी दोनों गाड़ियों की सेल बढ़ती ही रहती है और अब भारतीय बाजार पर इलेक्ट्रिक विकास का वर्चस्व बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ईन्धन के दाम में वृद्धि होने से और प्रदूषण के बढ़ने से इलेक्ट्रिक व्हीकल अब हर ऑटोमोबाइल अपनी ब्रांड में शामिल कर रहा है और भारतीय ऑटोमोबाइल में सफलतापूर्वक बेच भी रहा है।
ग्राहक अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बाजार में अब एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर रफ्तार गैलेक्सी (Raftaar Galaxy Electric Scooter) लांच हुआ है जो युवाओं को टारगेट कार्ड बनाया गया है क्योंकि इनके फीचर्स और स्टाइल यंग लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
रफ्तार गैलेक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स
रफ्तार गैलेक्सी स्कूटर (Raftaar Galaxy Electric Scooter) की बात करें तो इसमें है बहुत ही आकर्षक खूबियां मौजूद हैं जिनमें सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर तक लगातार चलने की क्षमता शामिल है और इंजन की बात करें तो इसमें 250 व्हाट पावर का दमदार इंजन है। इसमे 60v, 25 Ah पावर क्षमता की बैटरी दी गई है जो मात्र 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज होकर 100 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर सकती है।
रफ्तार गैलेक्सी स्कूटर (Raftaar Galaxy Electric Scooter) में लाइट्स भी बहुत आकर्षक लगाए गए हैं जिनमें एलइडी टाइप लाइट्स मिलेंगे और वृक्ष की बात करें तो फ्रंट में डिस्क ब्रेक और बैक में ड्रम ब्रेक दिया गया है। कंपनी ने रफ्तार गैलेक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹51900 तय की है।