घर के इस दिशा में लगाएं यह पौधा, हो जाएंगे मालामाल, कभी दूर नहीं होगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानिए!
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि केले का पौधा हमें अपने घर के ईसान कोण में लगाना चाहिए।;
केले के सम्बंध में कहा गया है बिना केले के पौधे के कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं होते है। अगर केले का पौधा नहीं है तो कथा आदि में केले के पत्तों को लगा दिया जाता हैं। खासतौर पर जब भगवान सत्यनारायण की कथा हो रही होती है तो केले के पत्ते से उनके लिए झाकी बनाई जाती है और भगवान सत्यनारायण को बिराज दिया जाता है। साथ ही भगवान सत्यनारायण को केले का भोग अवश्य लगाया जाता है। ऐसा करने पर भगवान सत्यनारायण प्रसन्न होते हैं और मनचाहा आशीर्वाद देते हैं। वही केले के पौधा लगाने से और भी कई फायदे होते हैं। आज हम इस समाचार में केले के पौधे को लगाने से होने वाले फायदे के सम्बंध में जानकारी देंगे।
यहां लगाएं केले का पौधा (kele ka paudha kaha lagayen)
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि केले का पौधा हमें अपने घर के ईसान कोण में लगाना चाहिए। केले का पौधा कभी भी घर के सामने और घर के पीछे नहीं लगाना चाहिए। जहां केले का पौधा लागाएं वहां गंदगी न करें।
केले का पौधा लगाने से होने वाले लाभ
- कहा गया है कि घर में केले का पौधा लगाने से संतान हमेशा सुखी और संकटों से दूर रहते हैं।
- केले का पौधा घर में लगाने से बृहस्पति ग्रह का शुभ फल मिलता है।
- बताया जाता है कि वैवाहिक जीवन में मौजूद कठिनाइयां दूर होती हैं।
- केले के पौधे की प्रतिदिन पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- घर के पास केले का पौधा लगा होने से बुध ग्रह और केतू ग्रह का दोष दूर होता है।
- गुरूवार के दिन केले के पौधे की पूजा करने, कच्चा दूध चढ़ाने और वहां बैठकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धन बढ़ता है।
- केले की पूजा गुरूवार को अगर अविवाहित कन्याएं करती हैं तो उन्हे गुणवान, प्रेमकरने वाला वर प्राप्त होता है और विवाह में आ रही रूकावट दूर होती है।
- केले का पौधा जहां लगा होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।