Multibagger Stock: इन ग्रुप के शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल

अडानी पावर ने महज एक महीने में अपने निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना कर दिया है।

Update: 2022-04-12 12:40 GMT

Stock Market Latest News: शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बावजूद भी कुछ शेयर निवेशकों को लगातार मालामाल कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ शेयर अडानी ग्रुप और टाटा के है जिन्होंने पिछले 1 महीने में अपने निवेशकों का पैसा करीब दोगुना कर दिया है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर ने महज एक महीने में अपने निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना कर दिया है। यानी अपने निवेशकों पर पैसे की बारिश की है।

टाटा ग्रुप की एक कंपनी ने भी 1 महीने में 84 फ़ीसदी का शानदार रिटर्न दिया है वहीं,आज ही अडानी ग्रुप के शेयर में 90 पॉइंट 23 फीसदी की तेजी दिखी। अडानी पावर के शेयर का मूल्य 1 महीने में 121.80 रुपए से 231.50 रुपए पर बंद हुआ।

टाटा ग्रुप(Tata Group):

टाटा ग्रुप की टीटीएमएल कंपनी अपने निवेशकों को खूब मालामाल कर रहा है। 1 महीने के अंदर इस कंपनी के शेयर ने शानदार मुनाफा कमाते हुए 83 फ़ीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। आज टीटीएमएल शेयर का भाव 108 पॉइंट 25 रुपए से 198 पॉइंट 75 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।

अडानी ग्रुप(Adani Group):

अडानी ग्रुप के 'अडानी विल्मर' शेयर ने अपने लिस्टिंग प्राइस से लगभग ढाई गुना बढ़ चुके इस स्टॉक ने महज 1 महीने में 14 फ़ीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। आज यह स्टॉक ₹599 पर ट्रेंड कर रहा है।

एक बार फिर शानदार मुनाफा देने वाली कंपनियों की लिस्ट में अडानी ग्रुप आगे चल रहा है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी टोटल गैस ने भी पिछले 1 महीने में निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। आज भी यह स्टॉक 2599.80 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है जबकि 1 महीने पहले इसकी कीमत 1661.85 रुपए थी।

ब्राइटकॉम ग्रुप(Brightcom Group):

Brightcom Group भी मुनाफा देने वाली कंपनियों की लिस्ट में टॉप पर है। इस शेयर ने छोटी सी अवधि में ही 66 फ़ीसदी का रिटर्न दिया है। यानी इस कंपनी के शेयर 1 महीने में शानदार रिटर्न देते हुए 58 पॉइंट 35 रुपए से 96 पॉइंट 90

Tags:    

Similar News