MP के किसानों को मिलने वाली है दोहरी खुशखबरी, PM Samman Nidhi के साथ सीएम शिवराज का एक और तोहफा

PM Samman Nidhi मध्य प्रदेश के किसानों को बहुत जल्दी दोहरी खुशी मिलने वाली है।

Update: 2021-12-08 10:49 GMT

PM Samman Nidhi मध्य प्रदेश के किसानों को बहुत जल्दी दोहरी खुशी मिलने वाली है। किसानों को एक ओर जहां पीएम सम्मान निधि की 10वीं किस्त प्राप्त होने वाली है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी किसानों की समस्या का समाधान निकालते हुए उन्हे खुशखबरी देने वाले हैं। जिसमें बाजरे की खरीदी एमएसपी पर करने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में सीएम शिवराज ने मांग करते हुए कहा है कि वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल में बरसात की वजह से खराब हुई बाजरे की फसल की एमएसपी पर खरीदी की जाय। वहीं केन्द्रीय मंत्री द्वारा आश्वासन भी दिया गया है।

फसलों की एमएसपी पर खरीदी

जानकारी के अनुसार सरकार किसानों से उनकी उपज का वाजिब दाम दिलवाने के लिए एमएसपी पर खरीदी करती है। सरकार का उद्देश्य है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों को खरीदा जाय। जिससे किसानों को लागत के आधार पर एक दाम निश्चित किया गया है जिसमें किसानो को घाटा नही होता।

फसलें हो गई थी खराब

प्रदेश के कई जिलो में हुई ज्यादा बारिश की वजह से खरीफ की फसलें खराब हो गई थी। बताया गया है कि ग्वालियर चंबल संभाग में बाढ़ में जनजीवन बेहाल हो गया था। फसलें खराब हो गई और बरसात के पानी की वजह से बाजरा काला पड़ गया। तो कई जगह दाना छोटा रह गया। किसानो को न तो सही उपज प्राप्त हुई और फसलों का कलर भी खराब हो गया।

बताया जाता है कि सरकार ने 29 नवंबर से समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2 हजार 250 रुपये पर खरीदी रोक दी थी। जिस पर किसान नाराज हो गये और विरोध प्रदर्शन किया। जिस पर प्रदेश की शिवराज सरकार ने फिर से खरीदी शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए किसानो को आश्वासन दिया गया है। साथ ही प्रभारी मंत्री ने एमएसपी भी देने का वादा किया है।

सहकारिता मंत्री ने लिखा केन्द्रीय कृषि मंत्री को पत्र

एमएसपी पर बाजरे की खरीदी शुरू करने के लिए एमपी के सहकारिता मंत्री डा अरविंद सिंह भदौरिया ने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। जिसमें बाजरे की खरीदी एमएसपी पर करने के लिए कहा गया है। वहीं जानकारी मिल रही है कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द सहमति दी जाएगी।

Tags:    

Similar News