झाड़ू में होता है माता लक्ष्मी का वास, ऐसा उपाय करने पर कर देती है मालामाल, जानिए!

घरों में साफ-सफाई में काम आने वाला झाडू बडे़ ही काम का हैं। यह घर की सफाई के काम में ते आता ही है साथ में हमारे भाग्य को भी जगा सकता है।

Update: 2021-12-14 05:17 GMT

घरों में साफ-सफाई में काम आने वाला झाडू बडे़ ही काम का हैं। यह घर की सफाई के काम में ते आता ही है साथ में हमारे भाग्य को भी जगा सकता है। झाड़ू में माता लक्ष्मी की कृपा बताई जा रही है। झाडू से वास्तु दोष भी दूर होते है। वहीं इसके टोटके भी कई तरह के काम में आते हैं। जिनका उपयोग करने पर हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं।

झाडू का न करें अपमान

अगर झाडू के मान सम्मान में कमी होती है तो इसका असर निश्चित ही हमारे जीवन, और हमारी कमाई पर और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसलिए कहा गया है कि हमें जीवन में कभी भी झाडू का अपमान नहीं करना चाहिए।

झाड़ू के टोटके करेंगे मालामाल

साफ-सफाई करने के उपयोग में आने वाला झाडू कई तरह से हमारे लिए उपयोगी है। झाडू से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए कई तरह के टोटके प्रचल में हैं जिनका उपयोग कर हम धनवान भी बन सकते हैं। आइये जाने झाडू के माध्यम से किये जाने वाले टोटके।

  • झाडू को खुले स्थान पर नहीं रखना चहिए। इसे अपशकुन माना जाता हैं। इसे साफ सूथरा और ऐसी जगह में रखें जहां सभी लोगों की नजर   न पडे।
  • भोजन करने वाले कमरे में झाडू को नहीं रखना चाहिए। इसके घर में अनाज जल्दी समाप्त हो जाता है। वहीं स्वास्थ्य भी खराब होता है।
  • घर मे दरवाजे के सामने झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इसका बुरा प्रभाव हमारे घर पर पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा में प्रवेश कर जाती हैं।
  • बताया गया है कि रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखने पर नकारात्मक ऊर्जा में प्रवेश नहीं करती।
  • कहा गया है कि अगर कोई बच्चा अचानक झाड़ू उठा कर सफाई करने लगे तो मान कि कोई घर में मेहमान आने वाला है।
  • सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। साथ ही पोछा लगाने अपशकुन माना जाता है।
  • झाड़ू हमें ऐसी जगह रखना चाहिए जहां किसी का पैर झाड़ू पर ना पड़े। अन्यथा झाड़ू पर पर पड़ने से महालक्ष्मी रूठ जाती हैं।
  • हमें झाड़ू से जानवर को नहीं मारना चाहिए। इसे अपशकुन माना जाता है।
  • कोई घर का व्यक्ति किसी विशेष कार्य से घर से बाहर जा रहा है तो उसके निकालने के तुरंत बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने   पर उस व्यक्ति की कार्य सिद्धि में बाधा उत्पन्न होती है।
  • झाड़ू को कभी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। शुभ माना गया है।
  • नए घर मे प्रवेश करते समय नया झाड़ू लेकर ही जाना चाहिए। किससे सुख समृद्धि और बरकत बनी रहती है।
  • नया झाड़ू उपयोग में लाने के लिए हमें दिन का चुनाव करना चाहिए। बताया गया है कि शनिवार के दिन नए झाड़ू को उपयोग में लाने से शुभ   फल प्राप्त होते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी गारंटी नहीं लेता। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है। ऐसे में अधिक लाभ के लिए किसी विशेषज्ञ से जानकारी पता कर लें।

Tags:    

Similar News