Aaj Ka Mandi Bhav 26 June 2023: मूंग के दाम बढ़े, गेहूं व तुअर के रेट में गिरावट, यहां पर जानें आज का सटीक मंडी भाव

Aaj Ka Mandi Bhav 26 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। मंडी में आज जहां मूंग के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली तो वहीं गेहूं व तुअर के रेट गिर गए।

Update: 2023-06-26 10:01 GMT

Aaj Ka Mandi Bhav 26 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। मंडी में आज जहां मूंग के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली तो वहीं गेहूं व तुअर के रेट गिर गए। इसके साथ ही उड़द के दाम में भी गिरावट आई है। मसूर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। सोयाबीन के दाम बीते दिनों की मुकाबले तेज हुए हैं तो वहीं डॉलर चना के दाम पिछले दिन की अपेक्षा घट गए हैं। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 26 June 2023: आज का अनाज भाव

अनाज की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज सोयाबीन 3360 से 5095, गेहूं 1925 से 2751, गेहूं सुजाता 2100, मक्का 2150, डॉलर चना 2600 से 13505, देसी चना 4125 से 4690, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4600, मूंग 5500 से 8000, मूंग एवरेज 3460 से 6200, तुअर 7800 से 8000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 2890 से 6965, तुअर कर्नाटक 2650 से 7550, निमाडी तुअर 4000 से 7250, सरसों 5300 से 5475, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 2000, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों के रेट की बात की जाए तो मंडी में आज टमाटर 2400 से 6400, कद्दू 200 से 600, खीरा 600 से 1200, भिंडी 800 से 2000, पालक 600 से 1000, करेला 800 से 1500, लौकी 1500 से 2500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 2000 से 4000, पत्ता गोभी 600 से 1000, धनिया 1000 से 2000, शिमला मिर्च 2000 से 4000 और टेंसी के दाम 600 से 1200 तक नजर आए। जबकि सेब 2000 से 8000, केला 400 से 1400, अनानास के दाम 1500 से 3500 रुपए तक रहे।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1300 से 1700, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के रेट 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1400, सुपर प्याज 900 से 1200 और एवरेज प्याज के दाम 600 से 900 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 6000 से 7500, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 4000 से 5000 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News