Aaj Ka Mandi Bhav 27 June 2023: मूंग के दाम में गिरावट, उड़द व डॉलर चना के रेट बढ़े, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Aaj Ka Mandi Bhav 27 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज जहां मूंग के दाम में गिरावट देखने को मिली तो वहीं उड़द और डॉलर चना के रेट बढ़ गए।

Update: 2023-06-27 11:38 GMT

Aaj Ka Mandi Bhav 27 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज जहां मूंग के दाम में गिरावट देखने को मिली तो वहीं उड़द और डॉलर चना के रेट बढ़ गए। सोयाबीन के दाम बीते दिनों की अपेक्षा तेज हुए हैं। इसके साथ ही गेहूं के रेट गिर गए हैं। देसी चना के दाम में तेजी और तुअर के दाम भी बढ़े हैं। मसूर के दाम भी तेजी नजर आई। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 27 June 2023: आज का अनाज भाव

अनाज के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज सोयाबीन 3425 से 5005, गेहूं 2000 से 2720, गेहूं सुजाता 2911 से 3780, मक्का 1955 से 2370, डॉलर चना 5000 से 13300, देसी चना 3200 से 7400, चना कांटा 6800 से 9300, मसूर 4301 से 5301, मूंग 4295 से 6910, मूंग एवरेज 6400 से 6902, तुअर 8200, तुअर सफेद महाराष्ट्र 8400, तुअर कर्नाटक 7600, निमाड़ी तुअर 6001, सरसों 3900 से 5201, सरसों निमाड़ी 4200 से 4951, उड़द बोल्ड 6301 से 8500, उड़द मीडियम 6000 से 8350 और हलका उड़द के दाम 3012 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों के दाम की बात की जाए तो इस समय टमाटर के रेट में सर्वाधिक उछाल देखने को मिल रहा है। गर्मी और बारिश के चलते टमाटर के दाम काफी बढ़ गए हैं। मंडी में टमाटर 3200 से 6800, कद्दू 200 से 600, खीरा 800 से 2000, भिंडी 1500 से 3500, पालक 600 से 1200, करेला 800 से 1200, लौकी 2000 से 4000, बैगन 600 से 1200, फूल गोभी 600 से 1400, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 2000 से 5000, पत्ता गोभी 800 से 2000, धनिया 3000 से 7000, शिमला मिर्च 1500 से 3000 और टेंसी के दाम 600 से 1200 रुपए तक देखने को मिले। जबकि सेब 2500 से 9611, केला 200 से 1000, पपीता 1000 से 1800, अनानास के रेट 1500 से 3000 रुपए तक रहे।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 600 से 1600, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक नजर आए। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 800 से 1400, सुपर प्याज 900 से 1200, एवरेज प्याज के दाम 600 से 900 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 8000 से 10500, सुपर लहसुन 8500 से 9500, एवरेज लहसुन 7000 से 8000, मीडियम लहसुन 5500 से 7000 और हलकी लहसुन के दाम 1000 से 3500 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Tags:    

Similar News